Patna Bodyguard Suicide : बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के घर के पर तैनात उनके एक बॉडीगार्ड ने खुद को गोली मारकर अपनी जान ले ली है. घटना दीलीप जायसवाल के एमएलसी आवास पर हुई.खबर है कि गार्ड ने अपने लाइसेंसी बंदूक से खुद के उपर गोली गोली चलाई. मामला सामने आने के बाद मंगलवार की सुबह सचिवालय थाने की पुलिस प्रदेश अध्यक्ष दीलीप जायसवाल के आवास पर पहुंची. फिलहाल गार्ड की आत्महत्या के पीछे के कारण का पता नहीं चला है, पुलिस छानबीन में लगी हुई है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Patna Bodyguard Suicide : आशुतोष मिश्रा सीआरपीएफ के जवान थे
मृतक गार्ड का नाम आशुतोष मिश्रा था जो टेकारी के रहने वाले थे.आशुतोष मिश्रा सीआरपीएफ के जवान थे. बताया जा रहा है कि जब घटना हुई तो उस समय दिलीप जायसवाल घर पर नहीं थे.घटना की सूचना के मिलते ही गार्ड आशुतोष की पत्नी आवास पर पहुंची.
कैसे पता चला कि घटना आत्महत्या है ?
आवास पर जिस जगह पर गार्ड का शव मिला, ठीक उसकी बगल में उसकी लाइसेंसी पिस्तौल रखी हुई थी. इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि जवान ने अपनी लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारी है.अब मामले की जांच एफएसएल की टीम कर रही है.वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं. प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सु’साइड का ही मामला मान रही है .

