समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो गोंडा जिले के नगर कोतवाली का बताया जा रहा है. वीडियो में एक लड़के को कुछ गुंडे पीट रहे है. गुंडो के हाथ में कट्टा है. वो पीड़ित लड़के के मुंह में पेशाब कर रहे है. समाजवादी पार्टी ने ट्वीट में लिखा है,- “यूपी में जंगलराज, सत्ता संरक्षित गुंडों का बोलबाला! गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र में सरेआम कट्टा लहरा रहे गुंडे, युवक के मुंह में पेशाब करते हुए की पिटाई. शर्मनाक! योगी जी क्या ये है आपका अपराध पर नियंत्रण? जनता का शोषण बंद करो.”
यूपी में जंगलराज, सत्ता संरक्षित गुंडों का बोलबाला!
गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र में सरेआम कट्टा लहरा रहे गुंडे, युवक के मुंह में पेशाब करते हुए की पिटाई। शर्मनाक!
योगी जी क्या ये है आपका अपराध पर नियंत्रण? जनता का शोषण बंद करो। pic.twitter.com/aQOL2G4ZPo
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 16, 2022
यूपी पुलिस ने दिया ट्वीट पर जवाब
समाजवादी पार्टी के इस ट्वीट के जवाब में पुलिस ने एडिशनल एसपी गोंडा शिवराज का वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वो बता रहे है कि घटना 21 अक्तुबर की है और बच्चों के बीच मार-पीट का मामला था. इसमें रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल होने के संबंध में #Add_SPGonda @shivrajspup की बाइट- pic.twitter.com/7FCvWJYoN3
— Gonda Police (@gondapolice) November 16, 2022
वहीं गोंडा पुलिस ने भी इस मामले में रिपोर्ट की तस्वीर लगा एक ट्वीट किया है. इसमें लिखा है- “थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक मारपीट व अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
“
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक मारपीट व अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। pic.twitter.com/ZRwwAAiVNC
— Gonda Police (@gondapolice) November 16, 2022

