लखनऊ
यूपी सीएम योगी ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.अपने शुभकामना सन्देश में सीएम योगी ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक परम्परा में इस अवसर का विशेष महत्व है. भगवान विष्णु ने इसी दिन मत्स्य अवतार लेकर प्रलय के अंत तक सप्त ऋषियों एवं वेदों की रक्षा की, जिससे पुनः सृष्टि का निर्माण सम्भव हो सका. इसके साथ ही, भगवान शंकर ने इसी दिन त्रिपुरासुर नामक राक्षस का अंत किया. उन्होंने कहा कि यह पर्व मानव मात्र को प्रकृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है.
सीएम योगी ने लोगों को शुभकामना देने के साथ साथ कोविड नियमो के पालन की भी अपील की है. सीएम ने कहा कि लोग कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी सावधानियां बरतते हुए कार्तिक पूर्णिमा के अनुष्ठान सम्पन्न करें
DAV कॉलेज, लखनऊ में गुरु नानक देव जी की जयंती 'प्रकाश पर्व' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होते #UPCM @myogiadityanath जी https://t.co/EValmdMIYq
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 8, 2022

