Saturday, February 21, 2026

WATCH: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले का वीडियो

पाकिस्तान के वजीराबाद में गुरुवार को लॉन्ग मार्च के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमला हुआ.. PTI नेता फवाद चौधरी ने पुष्टि की है कि इमरान खान के पैर में गोली लगी. बताया जा रहा है कि इस हमले में तीन और लोग भी घायल हो गए, इनमें सीनेटर फैसल जावेद और अहमद चट्ठा शामिल हैं. घटना गुजरांवाला के अल्‍ला हू चौक पर हुई.
इमरान खान के काफिले पर हमले के कई वीडियो भी सामने आ रहे है. देखिए इस वीडियो में साफ दिखाई और सुनाई दे रही है हमले में चली गोलियों की आवाज़े.

कंटेनर के उपर का वीडियो
एक और वीडियो भी ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में हमले के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को घायल हालत में ले जाते हुए देखा जा सकता है.

इमरान की जान बचाने वाले का भी वीडियो वायरल
इसके अलावा इमरान की जान बचाने वाले शख्स का भी वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में ये शख़्स जिसे पाकिस्तान का हीरो कहा जा रहा है, हमलावर को दबोचता नज़र आ रहा है.

Latest news

Related news