CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके को पड़े थप्पड़, जयपुर में भीड़ को संबोधित करने से पहले की घटना, देखे VIDEO

कॉकरोच जनता पार्टी Cockroach Janta Party (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के साथ सोमवार को राजस्थान के जयपुर में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने से पहले बदसलूकी की गई. उन्होंने दोपहर 3 बजे शहीद स्मारक पर शांतिपूर्ण सभा का आह्वान किया था. लेकिन जब वह वहां पहुंचे तो भीड़ में कुछ लोगों ने उनपर हमला किया और उन्हें थप्पड़ मारे.

Cockroach Janta Party के संस्थापक की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

वह रैली में भाषण देने जा रहे थे, तभी हालात बिगड़ गए. जब उन्हें सपोर्टर्स कंधों पर उठाकर ले जा रहे थे, तो भीड़ में कुछ बदमाशों ने उनका स्कार्फ खींचा, उन्हें कई बार थप्पड़ मारे और उन्हें नीचे खींचने की कोशिश की, जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है.

हलांकि थप्पड़ मारने वाले कौन थे, उनकी नाराजगी किस बात को लेकर थी और क्या पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया अभी इन सभी जानकारियों का इंतज़ार है.

CJP का देश भर में विरोध प्रदर्शन

आपको बता दें, CJP, जो एक सटायरिकल फ्रंट है, ने पहले अपना देश भर में विरोध अभियान शुरू किया था, जिसकी शुरुआत नई दिल्ली में एक बड़ी स्टूडेंट मीटिंग से हुई थी। इसके बाद अमृतसर, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और लखनऊ में युवाओं के विरोध प्रदर्शन हुए.
दिपके ने घोषणा की कि यह आंदोलन पूरे भारत में फैल रहा है और चेतावनी दी कि अगर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान NEET पेपर लीक और CBSE OSM मुद्दों सहित कथित परीक्षा गड़बड़ियों पर इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वे दिल्ली में फिर से विरोध प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत के युवाओं की आवाज़ है और यह बढ़ता रहेगा.
यह ग्रुप मई में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की विवादित बातों से उपजे गुस्से के बाद बना था. इसने “कॉकरोच” शब्द को विरोध का प्रतीक बनाकर ऑनलाइन बड़ी संख्या में फॉलोअर्स बना लिए हैं.
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक विरोध प्रदर्शनों में सबसे आगे रहे हैं और एक्टर प्रकाश राज रविवार को बेंगलुरु में सपोर्टर्स के साथ शामिल हुए.

ये भी पढ़ें-‘अपनी आवाज और तेज करने की जरूरत है’- राहुल गांधी की युवाओं से अपील, 17 जून को कोटा में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हो

Latest news

Related news