Tuesday, February 17, 2026

JDU-RJD विलय पर ललन सिंह का पलटवार,’व्याकुल भारत हैं सुशील मोदी’

अभिषेक झा,ब्यूरो चीफ

पटना :  जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सुशील मोदी को व्याकुल भारत बताया और कहा कि बीजेपी ने हमारे पार्टी को तोड़ने के लिए पार्टी के अंदर भेजा था किसी को जो पकड़ा गया और उसका पर्दाफाश हुआ है.

आरसीपी सिंह बीजेपी में क्यों नहीं जा रहे

आरसीपी सिंह अभी भी प्रयास कर रहे हैं उनको क्यों नहीं बीजेपी में शामिल करवाया जा रहा है यह मालूम नहीं. छींका टूटने का इंतजार करते रहिए बीजेपी के कहने से कुछ नहीं होगा.

जीत महागठबंधन की होगी

दोनों सीटों पर जीत महागठबंधन की होगी और 6 तारीख को सब पता चल जाएगा. विधानसभा चुनाव में सबने देखा है कि क्या हुआ. प्रधानमंत्री मोदी ने आमसभा की थी, उनके नेता अमित शाह ने भविष्यवाणी की थी लेकिन परिणाम आने के बाद सब गायब हो गया.

संजय जायसवाल की बात पर नोटिस नहीं लेते

संजय जायसवाल कुछ कहने के लायक नहीं हैं. राजद के प्रखंड अध्यक्ष रहे हैं,उनकी बात पर हम नोटिस नहीं लेते. राजद के टिकट पर चुनाव लड़ जमानत जप्त करवाने वाले अब नेता बनते चल रहे हैं.

चिराग पासवान शुरू से बीजेपी के साथ

चिराग पासवान को लेकर ललन सिंह ने कहा कि वह शुरू से बीजेपी के साथ हैं और अंदर ही अंदर वह बीजेपी के साथ काम कर रहे थे.

Latest news

Related news