गया-कोडरमा रेलखंड पर हादसे के बाद रेलगाडियों के रुट में बदलाव,रेल मार्ग को दुरुस्त करने का काम जारी

कोडरमा में गुरपा स्टेशन के पास आज सुबह कोयले से भरी मालगाड़ी के 53 डिब्बे  के पटरी से उतर जाने के कारण बड़ा हदसा हो गया.ट्रेन के डिब्बे पलट जाने के काऱण आस पास के सारे बिजली के खंभे टूट गये.रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. दुर्घटना इतनी जबर्दस्त तरीके से हुई कि कई बोगी वहीं टूट कर बिखर गये हैं. घटना सुबह 6.32 बजे हुई. शुरुआती जांच मे बताया गया है कि मालगाड़ी का ब्रेकडाउन होने के कारण दुर्घटना हुई. कोयले से भरी  मालगाड़ी कोडरमा से गया की ओर जा रही थी. इसमें 58 डब्बा कोयला से पूरी तरह से लोडेड था.

दुर्घटना के बाद रेलमार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त  हो गया है. इस लिए इस रूट से निकलने वाली रेलगाडियों के मार्गों में परिवर्तन किया गया है. कई ट्रेनों को आंशिक तौर पर चला जायेगा औऱ कई ट्रेने रद्द कर दी गई हैं

आंशिक तौर पर चलने वाली ट्रेन

धनबाद से चलने वाली 13305 धनबाद-डेहरी ऑन सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो तक जायेगी.

आसनसोल से जाने वाली 13553 आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस धनबाद तक जायेगी.

गया से नकलने वाली 13546 गया-आसनसोल एक्सप्रेस का टनकुप्पा तक जायेगी.

आसनसोल से चलने वाली 13545 आसनसोल-गया ट्रेन को रद्द किया गया .

कुछ ट्रेनों के रुट में परिवर्तन किया गया है

हावड़ा से चलने वाली 12381 हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस वाया आसनसोल-झाझा, पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.(मुगलसराय) के रास्ते चलेगी.

हावड़ा से चलने वाली 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस वाया आसनसोल-झाझा, पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.(मुगलसराय) के रास्ते चलेगी.

पटना से चलने वाली पटना-रांची एक्सप्रेस(12365) वाया गया-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-टोरी के रास्ते चलेगी

हावड़ा से चलने वाली 12319 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस वाया आसनसोल-झाझा, पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलेगी

बीकानेर से चलने वाली बीकानेर-सियालदह एक्सप्रेस 12260 वाया गया-किऊल- झाझा के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेगी.

अजमेर से चलने वाली अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 12988 वाया गया- किऊल- झाझा के रास्ते चलेगी.

नई दिल्ली से चलने वाली नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस(12382) वाया गया- किऊल- झाझा के रास्ते चलेगी.

जम्मूतवी से चलने वाली जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस (13152) वाया गया- किऊल- झाझा के रास्ते चलेगी

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस से चलने वाली  आनंद विहार टर्मिनस-हल्दिया एक्सप्रेस(12444) वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-पटना-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलेगी.

नई दिल्ली से चलने वाली नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस (12802) वाया डेहरी ऑन सोन-गढवा रोड-बरकाकाना-मुरी के रास्ते चलेगी.

 

Latest news

Related news