Shikhar Dhawan Retirement : भारतीय क्रिकेट टीम के हनफनमौला स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. अपने रिटारमेंट की घोषणा शिखर ने शनिवार की सुबह ही किया है. शिखर ने इंटरनेशलन क्रिकेट के साथ साथ घरेलू क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है. अब वो कहीं किसी मैदान में खेलते नजर नहीं आयेंगे. फिलहाल आइपीएल को लेकर शिखर ने कुछ नहीं कहा है. शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमनें की .
As I close this chapter of my cricketing journey, I carry with me countless memories and gratitude. Thank you for the love and support! Jai Hind! 🇮🇳 pic.twitter.com/QKxRH55Lgx
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 24, 2024
Shikhar Dhawan Retirement : भारतीय क्रिकेट टीम में ‘गब्बर’ ऱहे शिखर धवन
शिखर धवन भारतीय टीम के उन स्टार पऱफॉर्मर्स में से रहे है, जिसनें कभी परिस्थियों के आगे सरेंडर नहीं किया. मैदान के बाहर बेवाक और अपनी निजी जिंदगी लेकर चर्चा मे रहने वाले शिखर धवन जब भी किक्रेट के मैदान में उतरे, धमाल ही मचा दिया. यही कारण है कि शिखऱ को उनके टीममेट्स गब्बर कह कर बुलाया करते हैं. लोग सोशल मीडिया पर उन पलों को याद कर रहे हैं..
Shubman Gill can score runs at average of 100 in ODIs but he can never become a match winner like Shikhar Dhawan.
Just like Babar, Gill also scores runs on Flat Pitches & vs C teams and maintain high avg.
Dhawan used to score runs when it mattered the most in ICC tournaments. pic.twitter.com/kyHokWYdeb
— Rajiv (@Rajiv1841) August 23, 2024
पिछले दो साल से टीम से रहे बाहर
शिखर धवन को पिछले 2 साल से टीम इंडिया से बाहर रखा गया था. शिखर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल वन डे मैच दिसंबर 2022 में खेला था, वहीं आखिरी टेस्ट मैच 2018 में और आखिरी टूर्नामेंट 2021 में खेला था.
शिखर धवन पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे. शिखर धवन की खास बात हमेशा से ये रही कि उन्होंने कभी किसी पर आरोप नहीं लगाया. अच्छे परफोर्मेंस के बावजूद जब उन्हें हटाकर टीम में शुभमन गिल को ले लिया गया और जब पत्रकारो ने उनसे पूछा तो शिखर ने शालीनता से कहा कि अगर मैं सेलेक्टर होता तो मैं भी शुभमन गिल को ही मौका देता.
कितनी है शिखर धवन की नेटवर्थ?
शिखर धवन पिछले लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर रहे है फिर वो भारत में अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं. आइये आपको बतातें है कि उनकी नेटवर्थ इस समय कितनी है. 38 साल की उम्र के क्रिकेटर शिखर धवन की इस समय नेटवर्थ 17 मिलियन डॉलर यानी करीब 120 करोड़ रुपये हैं. क्रिकेट के साथ साथ शिखऱ की कमाई ब्रांड एनडोर्समेंट से भी होती है. हाल ही में MotoGP ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसेडर बनाया है.
इसके अलावा कई ब्रांड के लिए शिखर ने अंडोर्समेंट किया है. जियो, नेरोलैक पेंट्स, म्यूचुअल फंड्स सही है, जीएस कैलटेक्स, फैंटेसी क्रिकेट एप्लीकेशन ड्रीम 11, जीरो रिस्क, फीवर एफएम, डीबी डिक्सन, स्टांसबीम, बोट, आईएमजी रिलायंस, एरियल इंडिया, कुरकुरे, लेज़, ओप्पो, नेरोलैक, एल्सिस स्पोर्ट्स, वेदांतु लर्न और वी स्टार जैसी कंपनियों के लिए शिखर धवन ने ब्रांड एंटोर्समेटं किया है.
इसके अलावा आईपीएल में घुंआधार प्रदर्शन करने वाले शिखर की कमाई का एक बड़ा हिस्सा वहां से भी आता है.
शिखर धवन का डेव्यू मैच
ODI इंटरनेशलन मैच – 20 मार्च, 2010 भारत बनाम अस्ट्रेलिया
पहला टेस्च मैच – 14 मार्च 2011 भारत बनाम अस्ट्रेलिया
38 साल के शिखर धवन ने अपने 14 साल के क्रिकेटिंग कैरियर में मैच विनर का तमगा पाया था लेकिन उनके खेल में कंसिस्टटेंसी की कमी उनके कैरियर की सबसे बड़ी रुकावट बन गई. उन्हें टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर माना जाता था. शिखऱ धवन के पास बड़े टूर्नामेंट जिताने का अनुभव रहा है. 2013 में आईसीसी चैंपियंस जीता. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर ने सबसे ज्यादा 363 रन बनाए थे.

