Narsinghpur Cruelty against Dalit : नरसिंहपुर में हैवानियत की हद, दलित को पीटा, पे’शाब पीने पर किया मजबूर

Narsinghpur Cruelty against Dalit : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से इंसानियत को तार तार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक दलित को बंधक बनाकर पीटने और उसे अपना मूत्र पीने के लिए विवश किये जाने का मामला सामने आया है.

Narsinghpur Cruelty against Dalit : बात ना मानने पर दलित के साथ क्रूरता

नरसिंहपुर पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक सोमवार को एक मामला सामने आया, जिसमें बताया गया कि कथित ऊंची जाति के दो लोगों ने एक दलित व्यक्ति को बंधक बनाया , उसे पीटा और फिर उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर भी किया गया. घटना बीते 30 जुलाई की बताई जा रही है .ये घटना गाडरवारा तहसील के बरहा बड़ा गांव के पास हुई. पीडित ने घटना के 6 दिन बाद 5 जुलाई को नरसिंहपुर के एससी/एसटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई , जिसमें कथित आरोपियो के बारे में शिकायत दी.

 नये कानून की संगीन धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ FIR 

नरसिंहपुर थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक गांव के ही सल्लू बुधौरिया और सूरज कचेरा एक दलित युवक के साथ मारपीट की. प्रथिमिकी के आधार पर दोनो आरोपियों के खिलाफ न्याय संहिता की धारा 296 ( सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य). धारा 115 (2)(किसी को चोट पहुचाना) धारा 352 ( शांति भंग करने के इरादे से जानबूझ कर किसी का अपमान करना ) धारा 351 (2) (आपराधिक धमकी) धारा 3 (5) संयुक्त रुप से आपराधुक कृत्य और अनुसूचित जाति -जन जाती से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

पीडित ने आरोप लगाया है कि आरोपी बुधौलिया और कचेरा उसे मोटरसाईकिल से ले गये और एक जगह पर बंधक बनाकर रखा. आरोपियों ने उसे किसी प्रेम नारायण वर्मा नाम के व्यक्ति से 2 लाख रुपया लाने के लिए कहा. जब पीडित ने ये काम करने से मन कर दिया तब उसे दोनों आरेपियों ने मिलकर बेरहमी से पीटा, जाति सूचक गालियां दी. पीडित के  मुताबिक दोनो ने बुरी तरह से मारपीट के बाद उसे पेशाब तक पीने के लिए मजबूर किया. नरसिंहपुर थाने के पुलिस अधिकारी के मुताबिक मामला सामने आने के बाद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. अब पुलिस मामले की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है.

Latest news

Related news