Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News CG Monsoon Session: विधानसभा सत्र के पहले दिन दिवंगत नेताओं को दी...

CG Monsoon Session: विधानसभा सत्र के पहले दिन दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि, खराब कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

0
188
Chhattisgarh Legislative Assembly
Chhattisgarh Legislative Assembly

CG Monsoon Session: सोमवार 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरु हो गया. सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई. सबसे पहले सदन ने अपने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी. दिवंगत नेताओं में अविभाजित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चार पूर्व विधायक भी शामिल थे जिन्हें श्रद्धांजलि दी गई.
इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल.

अनुपूरक बजट पेश करेगी विष्णु देव साय सरकार

सोमवार को सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में 22 से 26 जुलाई तक कुल पांच बैठकें होंगी. सदन का मुख्य अजेंड़ा 2024-25 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश करना है. इसके साथ ही मानसून सत्र के दौरान अनुपूरक बजट में कि गई अनुदान मांगों पर चर्चा भी शामिल है.

CG Monsoon Session, खराब कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

मानसून सत्र के दौरान मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी पूरी तरह तैयार है. वह प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था, बलौदा बाजार आगजनी की घटना, बेमेतरा बम विस्फोट और प्रदेश में बीज व खाद की कमी समेत कई मुद्दों को उठाने की तैयारी में है. इसी कड़ी में कांग्रेस 24 जुलाई को राज्य विधानसभा का घेराव भी करेगी.

ये भी पढें-Madhya Pradesh: रीवा में जमीन विवाद को लेकर 2 महिलाओं को जिंदा दफनाने…