Monday, February 23, 2026

दिल्ली नगर निगम परिसीमन का काम पूरा हुआ, जल्द होसकते हैं MCD के चुनाव

लंबे समय से दिल्ली में नगर निगम चुनावों की मांग कर रही आम आदमी पार्टी की मांग जल्द पूरी होने जा रही है. दिल्ली में 250 वार्डों के परिसीमन का काम पूरा हो गया है. पूरी दिल्ली मे अब एक नगर निगम के तहत 250 वार्ड होंगे जिसमें 42 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगे. इसके लिए केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अब दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए जल्द ही तारीखों की घोषणा हो सकती है.परिसीमन और केंद्र के नोटिफिकेशन के  बाद अब दिल्ली राज्य निर्वचन आयोग की तरफ से महिलाओं और अनुसूचित जाति के लिए सीटों का निर्धारण किया जायेगा .

परिसीमन से पहले दिल्ली  में 272 वार्ड थे , परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या घटा दी गई है.अब कुल वार्डों की संख्या 250 है, इस मे से 42  रिजर्व सीट होंगे.

Latest news

Related news