Sunday, March 1, 2026

Reliance का कमाल,21 लाख करोड़ का एमकैप पार करने वाली पहली कंपनी बनी

नई दिल्ली :  21 लाख करोड़ के एमकैप को पार करने वाली Reliance रिलायंस इडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड भारत की पहली कंपनी बन गई है. शेयर पर 20 प्रतिशत से भी ज्यादा उछाल के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट वैल्यू 21 लाख करोड़ को पार कर गया है.

Reliance जिओ ने रिचार्ज की कीमत बढ़ाई

रिलायंस जिओ ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी है. इसके बाद से शेयर में तेजी देखी जा रही है. रिलायंस जिओ इन्फोकॉम लिमिटेड ने 3 जुलाई से नई अनलिमिटेड प्लान को लागू करने की घोषणा की है जिसके बाद रिलायंस के शेयर में तेजी देखी जा रही है. नए टैरिफ में 2 जीबी प्रति माह डेटा के लिए 189 रुपए से लेकर 2.5 जीबी प्रतिदिन और एक साल की योजना के लिए 3599 रुपए तक की कीमत है जिसमें 2 जीबी प्रतिदिन और उससे अधिक के प्लान के लिए अनलिमिटेड 5 जी डेटा शामिल है.

रिलायंस का टारगेट प्राइस बढ़ा

जेफरीज ने Reliance के टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है. पहले टारगेट प्राइस 3380 रुपए था जिसे बढ़ाकर 3580 कर दिया गया है.अनुमान है कि फाइनेंसियल ईयर 2024 से 2027 तक जियो का रेवेन्यू 18 प्रतिशत और लाभ 26 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ेगा.

 

Latest news

Related news