कथित NEET पेपर लीक को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा सिस्टम में जवाबदेही की बढ़ती मांगों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान Dharmendra Pradhan ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद अभिजीत दिपके ने खुशी जाहिर करते हुए कहा-झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए
This is the first wicket. We won't stop here. This is just the beginning. I salute all students, all the volunteers who have been sitting here for the last 36 days pic.twitter.com/4qerlaMP6v
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 25, 2026
प्रधान ने कहा कि ‘एंटी-नेशनल एलिमेंट्स’ को कोई फ़ायदा न हो, इसलिए इस्तीफ़ा दिया
अपने इस्तीफ़े में, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने यह पक्का करने के लिए इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है कि चल रहे विरोध प्रदर्शनों से “एंटी-नेशनल एलिमेंट्स” को फ़ायदा न हो और छात्र बिना किसी कानूनी नतीजे का सामना किए अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकें।
लेटर में लिखा है, “…यह पक्का करने के लिए कि जंतर-मंतर और पूरे देश में एंटी-नेशनल एलिमेंट्स को कोई फ़ायदा न हो, देश एकजुट रहे, भारत में छात्र कानूनी उलझनों में न उलझें और अपनी पढ़ाई और अपने करियर पर ध्यान दें, मैंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफ़ा दे दिया है…”
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 25, 2026
जंतर मंतर पर पुलिस एक्शन
शनिवार को बढ़ती लोगों की तादाद और CJP की सरकार के साथ जारी बातचीत के बीच ये पुलिस कार्रवाई क्यों और किस लिए की जा रही है समझना मुश्किल है. सीजेपी ने किया रविवार को देश भर में कैंडल मार्च निकालने का आह्वान इस बीच अपनी मांगो को लेकर कल यानी रविवार CJP ने देश भर में कैंडेल मार्च निकाले का एलान किया है. मार्च का समय 26 जुलाई, रविवार, शाम 6 बजे बताया गया है.
NATIONWIDE CALL FOR A CANDLE MARCH!!
🗓️ 26th July, Sunday ⏰ 6PM pic.twitter.com/uDistbzJId
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 25, 2026
CJP ने की खाना भेजने की अपील
शुक्रवार को दिल्ली पुलिस और ट्रेफिक पुलिस की अडवाज़री के बाद स्विगी और जुमैटो जैसी क्विक कॉमप्स कंपनियों को जंतर मंतर पर डिलिवरी नहीं करने देने के निर्देश के बाद प्रदर्शन स्थल पर खाने की कमी हो गई है जिसके बाद CJP ने लोगों से खाना टॉल्स्टॉय रोड प्रवेश द्वार, जंतर मंतर पर भेजने की अपील की हैं
🚨 Food Alert | Jantar Mantar Protest
We need food at the protest site right now!
Please send food to the Tolstoy Road entrance, Jantar Mantar 🙏
All supporters who wish to contribute — your help is needed and welcomed. 🪳🇮🇳
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 25, 2026
धान को बर्खास्त करना होगा, इस पर कोई बातचीत नहीं हो सकती’: छात्रों से मिलने के बाद राहुल गांधी

