T20 World Cup 2024 Semifinals : T 20 World Cup 2024 के लिए सेमिफायनलिस्ट टीम के नाम तय हो गये हैं. पहला सेमिफायनल 27 जून को साउथ अफ्रिका और अफगानिस्तान के बीच खेला जायेगा. ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 6 बजे से शुरु होगा . साउथ अफ्रिका और अफगानिस्तान के बीच पहला सेमिफायनल त्रिनिदाद में ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जायेगा, वहीं दूसरा सेमिफायनल भारत और इंग्लैंड के बीच होगा जो गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार शाम 8 बजे से शुरु होगा.

दरअसल सेमिफईनल के मैच आईसीसी के नये नियम के कारण चर्चा में आ गये हैं. दोनो सेमिफाइनल मैच एक ही दिन खेला जायेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि गुयाना में मैच वाले दिन जोरदार बारिश हो सकती है, लेकिन ICC यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने दोनो मैचों के लिए अलग अलग नियम बनाया है. आईसीसी के नियम के मुताबिक केवल एक मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. यानी अगर साउथ अफ्रिका और अफगानिस्तान के मैच के बीच बारिश होती है और मैच रद्द हो जाता है तो उसे रिजर्व डे में अगले दिन कराया जायेगा, लेकिन अगर भारत और इंग्लैंड के बीच हो रहे मैच में बारिश हो जाती है तो ये इसके लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है.
आईसीसी ने अपने नियम में दूसरे मैच के लिए (भारत -इंग्लैंड) के लिए 250 मिनट का एक्ट्रा टाइम रखा है. इसमें अगर बारिश रुक जाती है तो ठीक , नहीं तो 60 मिनट और इंतजार किया जायेगा. इसके बाद मैच रद्द.
वहीं पहले सेमीफायनल के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रेखा है और इसमें 190 मिनट अतिरिक्त समय भी रखा है. किसी कारण से अगर रिजर्व डे पर भी खेल में बाधा आती है तो 190 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा.
दरअसल मौसम विभाग का अनुमान है कि भारत और इंग्लैंड के मैच के दौरान 88 प्रतिशत संभावना है कि जोरदार बारिश होगी. अगर ऐसा होता है तो भारत और इंग्लैंड के बीच मैच रद्द हो सकता है और इससे इंग्लैंड को भारी नुकसान होगा. भारत प्वाइंट के आधार पर ग्रुप A में ट़ॉप पर होने के कारण फाईनल में प्रवेश कर जायेगा, वहीं इंग्लैंड प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जायेगा.

