पांचवें चरण के मतदान को अब सिर्फ तीन दिन बाकी है. कल यानी शनिवार को यहां प्रचार खत्म हो जाएगा और सोमवार को मतदान होगा. इस बार की 49 सीटों में से सबसे ज्यादा सीटे यूपी की है. पांचवें चरण में यूपी का 14 सीटों पर वोट पड़ेंगे इसमें रायबरेली और अमेठी की सीट भी शामिल है. इसलिए सभा राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत यूपी में लगा दी है. पीएम मोदी PM Modi जहां आज सुबह ही बाराबंकी पहुंचे वहीं दोपहर तक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद और रायबरेली से उम्मीदावार राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रायबरेली में रैली करेंगे.
समाजवादी शहजादे का दिल ही टूट गया…बस आंसू नहीं निकले-PM Modi
शुक्रवार सुबह ही बाराबंकी की जनसभा में पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को निशाने पर लिया. पीएम ने कहा, “कांग्रेस के एक नेता ने कह दिया रायबरेली के लोग प्रधानमंत्री चुनेंगे। ये सुनते ही समाजवादी शहजादे का दिल ही टूट गया…बस आंसू नहीं निकले। लेकिन दिल के सारे अरमा बह गए…”
#WATCH बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कांग्रेस के एक नेता ने कह दिया रायबरेली के लोग प्रधानमंत्री चुनेंगे। ये सुनते ही समाजवादी शहजादे का दिल ही टूट गया…बस आंसू नहीं निकले। लेकिन दिल के सारे अरमा बह गए…” pic.twitter.com/MWkpxtnA0R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2024
समाजवादी शहजादे उन्होंने अब एक नई बुआ की शरण ली है-PM Modi
पीएम यहीं नहीं रुकें उन्होंने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी के रिश्तों पर तंज कसते हुए कहा, “जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है ये INDI गठबंधन वाले ताश के पत्तों की तरह बिखरना शुरू हो गया है. यहां जो बबुआ जी हैं. बबुआ जी मतलब हमारे समाजवादी शहजादे उन्होंने अब एक नई बुआ की शरण ली है. ये बुआ है बंगाल में….बंगाल वाली बुआ ने INDI गठबंधन को कह दिया है कि मैं आपको बाहर से समर्थन करूंगा INDI गठबंधन की एक और पार्टी ने दूसरी पार्टी को कह दिया है कि खबरदार अगर आपने हमारे खिलाफ पंजाब में बोला….प्रधानमंत्री पद को लेकर भी सब के सब मुंगेरीलाल को पीछे छोड़ रहे हैं…”
#WATCH बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है ये INDI गठबंधन वाले ताश के पत्तों की तरह बिखरना शुरू हो गया है। यहां जो बबुआ जी हैं। बबुआ जी मतलब हमारे समाजवादी शहजादे उन्होंने अब एक नई बुआ की शरण ली है। ये बुआ है बंगाल… pic.twitter.com/YVX56qxxN7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2024
जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है बीजेपी इंडिया गठबंधन में दरारों की तलाश में लग गई है वो मुद्दों से ज्यादा इंडिया गठबंधन के रिश्तों पर निशाना साध रही है. जो बीजेपी 400 पार के नारे के साथ मैदान में उतरी थी वो अब “अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो” जैसी बाते करने लगी है.
ये भी पढ़ें-Swati Maliwal assault case : अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, दिल्ली आते ही होंगे गिरफ्तार

