Arvind Kejriwal: “प्रधानमंत्री ने एक बेहद खतरनाक मिशन चालू किया है… उस मिशन का नाम है ‘वन नेशन वन लीडर’

शनिवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर पहुंचे सीएम केजरीवाल Arvind Kejriwal ने समर्थकों संबोधित करते हुए कहा, “इन्होंने (पीएम मोदी) ने हमारे 4 टॉप के नेता जेल भेज दिए उन्होंने सोचा आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी लेकिन ये पार्टी नहीं सोच है. इसको जितना क्रश करने की कोशिश करेंगी ये इतना बेढ़ेगी. केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी को लगता है कि हम देश का भविष्य है. हम बीजेपी को चुनौती दे रहे हैं. इन्होंने मुझे जेल भेज दिया. मोदी जी कहते मैं भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूँ. देश के सबसे बड़े चोर-उच्चके उनकी पार्टी में हैं.“

उस मिशन का नाम है ‘वन नेशन वन लीडर’- Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री ने एक बेहद खतरनाक मिशन चालू किया है… उस मिशन का नाम है ‘वन नेशन वन लीडर’. देश के सारे नेताओं को मोदी जी खत्म करना चाहते हैं. जितने विपक्ष के नेता हैं उन्हें जेल भेजेंगे… अगर वे यह चुनाव जीत गए तो थोड़े दिन के बाद ममता दीदी, तेजस्वी यादव, स्टालिन साहब, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे जेल के अंदर होंगे. जितने भी विपक्ष के नेता हैं जेल में होंगे.”

मैं भाजपा से पूछता हूं कि आपका PM कौन होगा?- Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं भाजपा से पूछता हूं कि आपका PM कौन होगा? मोदी जी अगले वर्ष 75 साल के हो रहे हैं, भाजपा के अंदर 2014 में मोदी जी ने खुद नियम बनाए थं कि BJP में जो भी 75 साल का होगा उसे रियाटर कर दिया जाएगा… अब मोदी जी रिटायर होने वाले हैं… अगर इनकी सरकार बनी तो सबसे पहले दो महीनों में वे योगी जी को निपटाएंगे, इसके बाद अगले साल सबसे खास अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे… मोदी जी अपने लिए वोट नहीं मांग रहे हैं ये अमित शाह के लिए वोट मांग रहे है…”

ये चुनाव जीत तो दो महीने में उत्तर प्रदेश का CM बदल दिया जाएगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “…इन्होंने आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म कर दी. शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने मध्य प्रदेश का चुनाव जिताया, उन्हें CM नहीं बनाया, उनकी राजनीति खत्म कर दी. वसुंधरा राजे, खट्टर साहब, रमन सिंह की राजनीति खत्म कर दी अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है. अगर ये चुनाव यह जीत गए तो दो महीने में उत्तर प्रदेश का CM बदल दिया जाएगा… यही तानाशाही है…”

ये भी पढ़ें-PM Modi on Mani Shankar Aiyar: “वे कहते हैं संभल कर चलो पाकिस्तान के पास एटम बम है…आज पाकिस्तान की हालत यह है कि वे बम बेचने के निकले…

Latest news

Related news