Tuesday, March 10, 2026

Arvind Kejriwal: “मैंने जल्द ही वापस आने का वादा किया था, मैं यहां हूं, “ कल (शनिवार) को समर्थकों को सुबह 11 बजे कनॉट प्लेस पर आने के लिए कहा

शुक्रवार शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा हो गए है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक अंतरिम ज़मानत दे दी है. केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने क लिए जमानत दी गई है.

हमें देश को तानाशाही से बचाना है- Arvind Kejriwal

रिहाई के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करने हुए केजरीवाल ने कहा, “मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं. आपने मुझे अपना आशीर्वाद दिया. मैं सुप्रीम कोर्ट के जजों को धन्यवाद देना चाहता हूं, उन्हीं की वजह से मैं आपके सामने हूं. हमें देश को तानाशाही से बचाना है…”
इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने समर्थकों से अपील की कि वो कल शनिवार को सुबह हनुमान जी के दर्शन के लिए आए. सीएम केजरीवाल ने कहा, ”कल सुबह 11 बजे हम कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे और दोपहर 1 बजे पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे.”

“मैंने जल्द ही वापस आने का वादा किया था, मैं यहां हूं- Arvind Kejriwal

वहीं समर्थकों को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि, “मैंने जल्द ही वापस आने का वादा किया था, मैं यहां हूं. आज आपके बीच आकर अच्छा लग रहा है.

कोर्ट ने किन शर्तों पर दी Arvind Kejriwal को जमानत

इस बीच कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत को लेकर कई शर्तें भी रखी है. केजरीवाल को अंतरिम जमानत चुनाव के बाकी चरणों में प्रचार में शामिल होने के लिए दी गई है. वो आम आदमी पार्टी और इंडिया ब्लॉक के लिए प्रचार कर सकेंगे. आपको बता दें दिल्ली में 25 मई और पंजाब में 1 जून को मतदान होगा.

ये भी पढ़ें-Arvind Kejriwal: नहीं जा सकते सीएम ऑफिस, जानिए 21 दिन की जमानत अवधि में केजरीवाल को क्या करने और क्या नहीं करने की है इजाजत

Latest news

Related news