Akhilesh Yadav: बीजेपी की हार की क्रोनोलॉजी की पोस्ट, “ऐतिहासिक हार की शर्मिंदगी से कैसे बचा जाए तो वो अपनी नाव में ही छेद करने लगे”

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने बुधवार को लिखे अपने पोस्ट “बीजेपी का घोषणा पत्र” को आगे बढ़ाते हुए आज “भाजापा की हार की क्रोनोलॉजी” नाम से पोस्ट किया है. बुधवार को जहां अखिलेश ने लिखा था कि, “भाजपा की हार का घोषणा पत्र : – सबसे पहली बात ‘क्रोनोलॉजी’ समझिए. अपने ही प्रदेश के पुराने साथियों पर अपने प्रदेश में चुनाव संपन्न होने के अगले दिन ही आरोप क्यों लगाए गए? – आख़िरकार किसान की बोरी से चोरी करनेवालों ने ‘बोरी भरे काले धन’ का आरोप लगाकर ख़ुद ही ये स्वीकार कर लिया है कि देश में काला धन बोरी भर-भर कर उपलब्ध है.”

भाजपा की हार की क्रोनोलॉजी- Akhilesh Yadav:

सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखे पोस्ट में अखिलेश ने लिखा, “भाजपा की हार की क्रोनोलॉजी : –
-महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार की वजह से सबसे पहले आम जनता ने भाजपा का साथ छोड़ा
– ⁠फिर संविधान और आरक्षण को ख़त्म करने की साज़िश रचनेवाली भाजपा के ख़िलाफ़ शोषित, दमित, वंचित लोगों ने भाजपा का साथ छोड़ा
– ⁠फिर किसानों को भी लगा कि जो हमारे ख़िलाफ़ काले क़ानून लाए, जिन्होंने रास्ते में कील
-काँटे बिछाए उन किसान-विरोधियों का साथ क्या देना
– ⁠फिर युवाओं को भी लगा कि जो नौकरी-रोज़गार को षड्यंत्र रचकर ख़त्म कर रहे हैं, उनको वापस लाकर अपना भविष्य बर्बाद क्यों करना
– ⁠फिर महिलाओं को भी लगा कि जो मणिपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, कर्नाटक और खेल तक में हो रहे नारी के अभूतपूर्व अत्याचार पर नहीं बोल रहे हैं उनपर भरोसा करना, ख़ुद को धोखा देना है.
– ⁠फिर पूँजीपतियों को लगा कि जो घोड़ा जीत नहीं रहा उसको दाना-पानी क्यों डाला जाए
– ⁠फिर मीडिया को लगा कि हारनेवाले के गीत क्यों गाए जाएं
– ⁠फिर ख़ुद भाजपा को लगा कि जब सब मिलकर हमें हरा रहे हैं, तो जाते-जाते अपनी हार का ढीकरा दूसरों पर डालकर, ऐतिहासिक हार की शर्मिंदगी से कैसे बचा जाए तो वो अपनी नाव में ही छेद करने लगे क्योंकि उन्हें लगा हार का सामना करने से अच्छा डूबना है.
सारांश: भाजपा चुनाव हार गयी है.

समाजवादी पार्टी प्रमुख समेत विपक्षी दलों ने बुधवार को प्रधानमंत्री के अदानी अंबानी वाले बयान को सरकार की नाकामी के कुबूलनामें के तौर पर पेश किया जिसमें पीएम काला धन खत्म कर पाने में नाकाम नज़र आते है.

ये भी पढ़ें-Arvind Kejriwal: शुक्रवार को ईडी दिल्ली के सीएम के खिलाफ शराब नीति घोटाले में चार्जशीट दाखिल करेगी, अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाए जाने की पूरी संभावना-सूत्र

Latest news

Related news