#IPL 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस का मैच आज, इकाना स्टेडियम में है मुकाबला …

लखनऊ। #IPL 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होना है. लखनऊ की टीम ने अपने आखिरी मैच में राजस्थान की टीम को 7 विकेट से हराया था. लखनऊ की टीम अब अपने होम ग्राउंड में मुंबई की टीम को हराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में जानते हैं लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच बैट्समैन या बॉलर्स ,किसके लिए खास होने वाली है ?

#IPL 2024 के इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए जबर्दस्त रही है पिच 

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच मौजूदा सीजन में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है. वैसे तो इस मैदान पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है. बल्लेबाज अक्सर इस पिच पर संघर्ष करते नजर आते हैं. आम तौर पर  इस मैदान पर आसानी से 200 रन भी नहीं बन पाते हैं. बाद में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. आईपीएल के मौजूदा सीजन में लखनऊ ने राजस्थान के खिलाफ इस मैदान पर 196 रन बनाए थे, जिसका रन चेज राजस्थान ने लिया था.

इकाना स्टेडियम में 6 में 5 मैच बाद में बैटिंग करने वालो के पक्ष में रहा

आईपीएल में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर अब तक 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें 5 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं, वहीं एक मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने जीता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का फैसला करना चाहेंगी। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 160 रन है, वहीं दूसरी पारी में औसतन 122 रन ही बने हैं.

अगर बात करें मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो बता दें कि दोनों टीमों ने अब तक चार बार एक दूसरे का सामना किया है, जिसमें से तीन बार लखनऊ और एक बार मुंबई ने जीत हासिल की है. यानी पलड़ा लखनऊ का मुंबई पर भारी है. मुंबई ने लखनऊ के सामने अपना सबसे बड़ा स्कोर 199 रन का बनाया है, वहीं लखनऊ ने मुंबई के सामने 182 रन का सबसे बड़ा टोटल बनाया.

Latest news

Related news