Mahendra Bhatt Oath : प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नई दिल्ली/ देहरादून  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को नई दिल्ली में राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली. राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने उन्हें सदस्यता दिलाई . शपथ ग्रहण के बाद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा में काम करने का मौका दिया है. राज्यसभा सदस्य के रूप में वे उत्तराखंड के विकास के लिए काम करते रहेंगे.

Mahendra Bhatt Oath : कहा उतराखंड के विकास के लिये करेंगे काम 

आपको बता दे महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के निवासी है. वह बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक भी रह चुके है. 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बद्रीनाथ विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा था वह वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे है.

ये भी पढ़े :- Lok Sabha Election 2024: यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा बीजेपी का दामन, पश्चिम चंपारन…

Latest news

Related news