Wednesday, July 1, 2026
Home Breaking News RJD Parliamentary meeting: गठबंधन और उम्मीदवारों से जुड़े सभी फैसले लेंगे लालू-...

RJD Parliamentary meeting: गठबंधन और उम्मीदवारों से जुड़े सभी फैसले लेंगे लालू- शिवानंद तिवारी बोले- तेजस्वी के लिए लोगों में लालू से ज्यादा क्रेज

0
230

बुधवार को पटना में आरजेडी संसदीय दल की बैठक हुई. बैठक का मकसद लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर चर्चा करना था. बैठक में आरजेडी संसदीय बोर्ड के सभी सदस्य शामिल हुए. इस बैठक में लोकसभा चुनावों से जुड़े फैसले लेने के लिए पार्टी के सुप्रीमों लालू यादव को मनोनीत किया गया.

लालू को गठबंधन और उम्मीदवारों से जुड़े फैसले लेने किया गया अधिकृत

वहीं, बैठक के बाद बाहर निकले आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बताया की संसदीय बोर्ड और प्रदेश इकाई दोनों की बैठक बुलाई गई थी. बैठक में सर्वसम्मति से लालू यादव आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन और उम्मीदवारों के चुनाव का फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया है.

पशुपति पारस जैसी बेइज्जती किसी की नहीं हुई

वहीं बैठक में शामिल आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी से जब पशुपति पारस और मुकेश सहनी को गठबंधन में शामिल करने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका फैसला तेजस्वी यादव लेंगे. लेकिन साथ ही ये बी कहा कि जैसी बेइज्जती पशुपति पारस की बीजेपी ने की है ऐसी कभी किसी की नहीं हुई.

लालू से ज्यादा तेजस्वी के लिए क्रेज

आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर भी तंज कसा उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब अपने समर्थकों में भी हास्यास्पद हो गए है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में तेजस्वी की लहर है. और लोग तेजस्वी को सुनने ऐसे आ रहे है जैसा वो कभी मंडल कमीशन के बाद लालू यादव को सुनने भी नहीं आते थे.

इसके साथ ही दोनों नेताओं ने साफ किया कि आज की बैठक में उम्मीदवारों के नाम को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई.

ये भी पढ़ें-INDIA Alliance: 1-2 दिन में इंडिया गठबंधन करेगा बिहार में सीट शेयरिंग का एलान, मुकुल वासनिक से मिले मनोज झा