Delhi: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) का Ponty Chaddha के संपत्ति पर बुलडोजर चलना जारी है. शुक्रवार से शुरु हुआ बुल्डोजर अभियान रविवार को भी जारी रहा. दिल्ली विकास प्राधिकारण ने दिवंगत कारोबारी पोंटी चड्ढा के छतरपुर स्थित फार्महाउस पर बुलडोजर चला कर उसके एक बड़े हिस्से को ढ़हा दिया है. जानकारी के मुताबिक Ponty Chaddha ने छतरपुर में लगभग 10 एकड़ में फार्म हाउस बनाया था,उसका एक बड़ा हिस्सा(लगभग5 एकड़) सरकारी जमीन पर बना हुआ था, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 400 करोड़ है.
Ponty Chaddha की इसी फार्महाउस पर हुई थी मौत
करोड़ों रुपये के कारोबारी पोंटी चढ्ढ़ा की 2012 में इसी फार्म हाउसपर अपने भाई हरदीप चड्ढ़ा के साथ हुई झड़प और गोलीबारी में जान चली गई थी.पोंटी चडढ़ा के पास कंस्ट्रक्शन से लेकर इसी तरह के तरह के बड़े कारोबार थे. उनकी मौत के बाद से ये फार्महाउस सरकारी निगरानी में हैं और अब पता चला है कि चड्ढ़ा ने जो फार्महाउस बनाया था, उसका करीब 5 एकड़ में बना एक बड़ा हिस्सा सरकारी जमीन पर है. अब DDA ने सरकारी जमीन पर से अवैध कब्जे को हटाने की मुहिम के तहत पोंटी चडढ़ा के फार्म हाउस पर शुक्निरवार से से बुल्डोजर अभियान चला रखा है.
DDA ने अतिक्रमण हटाने का दिया था निर्देश
दिल्ली में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने मुहिम के तहत डीडीए अधिकारियों की तरफ से अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गये थे और शुक्रवार से ही इस फार्महाउस को तोड़ने का काम DDA ने शुरू किया .राजनिवास सूत्रों ने बताया कि अभी तक इस फार्महाउस से पांच एकड़ में मौजूद अतिक्रमण को हटाया दिया गया है.
ये भी पढ़ें: गांधी मैदान में जमकर बरसे तेजस्वी यादव,जन विश्वास महारैली में उमड़ी भीड़, निशाने पर रहे चाचा नीतीश कुमार
डीडीए के अनुसार शनिवार को अंधेरा होने पर कार्रवाई रोक दी गई फिर रविवार को अवैध निर्माण को गिराकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने का सिलसिला जारी रहा.
ये भी पढ़ें:- Pawan singh ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से किया इंकार.व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला
भाई भाई के बीच संपति बना काल
पोंटी चड्ढ़ा की मौत संपति विवाद में भाई भाई के बीच दुश्मनी का क्लासिक उदाहरण है. पोंटी चड्ढ़ा को अपने समय के सबसे शक्तिशाली व्यवसायियों में से एक माना जाता था. कहा जाता है कि संपति के मामूली से विवाद में पोंटी चड्रढ़ा और उसके भाई हरदीप चडढ़ा ने एक दूसरे पर गोली चला दी थी. पोंटी चड्ढ़ा की मौके पर मौत हो गई फिर पोंटी के सुरक्षा गार्ड ने हरदीप को गोली मार दी. जिसके बाद उसकी भी वहीं मौत हो गई थी.

