Trump Dinner Party Shooting : वाशिंगटन डीसी में एक बेहद हाई-प्रोफाइल शाम उस वक्त दहशत में बदल गई जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दीं. ये घटना तब हुई जब वाशिंगटन के होटल हिल्टन में राष्ट्रपति ट्रंप ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर’ में पत्रकारों के साथ मौजूद थे. डिनर पार्टी शुरु ही हुई थी और ट्रंप पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे इसी दौरान अचानक फायरिंग शुरु हो गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. यहां तक कि मंच पर मौजूद फर्स्ट लेडी मिलेनिया को टेबल के अंदर छुपना पड़ा. हलांकि घटना के तुरंत बाद सुरक्षा के मद्देनजर सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने हरकत में आते हुए राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया.
इस पूरे वीडियो को मैं कई बार देख चुका हूँ
इससे पहले हिस्से में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वैंस को कुर्सी से खींचकर सुरक्षाकर्मी सुरक्षित जगह पर ले जाते हैं
इसके बाद इस वीडियो में नज़र आता है कि सुरक्षाकर्मी राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित निकाल कर ले जाते हैं
अंतर कुछ सेकेंड का ही है… pic.twitter.com/gES8REup8Z
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) April 26, 2026
Trump Dinner Party Shooting : सात से आठ राउंड फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर अचानक सात से आठ राउंड गोलियां चलीं. गोलीबारी की आवाज सुनते ही सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्रपति को कवर किया और उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल लिया. इस अचानक हुए हमले ने ना केवल वहां मौजूद पत्रकारों बल्कि पूरी सुरक्षा व्यवस्था को हिला कर रख दिया. हालांकि, सीक्रेट सर्विस की मुस्तैदी की वजह से कोई बड़ी अनहोनी टल गई. इस घटना के बारे में समाचार एसेंजी ANI की पत्रकार रीना भारद्वाज ने जानकारी दी. रीना भारद्वाज राष्ट्रपति की इस डिनर पार्टी में बतौर पत्रकार मौजूद थी.
#WATCH | व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट के डिनर से ANI रिपोर्टर रीना भारद्वाज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।
उन्होंने कहा, “थोड़ी देर पहले वॉशिंगटन के हिल्टन होटल के बॉलरूम में अफरा-तफरी मच गई। राष्ट्रपति ट्रम्प हमारे साथ डिनर कर रहे थे, तभी अचानक हमने एक आवाज़ सुनी, जैसे बर्तनों के… pic.twitter.com/XcdT1j1r3f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
ट्रुथ सोशल पर ट्रंप का पहला संदेश
इस भयानक घटना के कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म के जरिए दुनिया को अपनी सुरक्षा और स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने सुरक्षा टीमों की तारीफ करते हुए लिखा कि वाशिंगटन डीसी में यह शाम काफी घटनापूर्ण रही. उन्होंने सीक्रेट सर्विस और कानून व्यवस्था की टीमों को उनकी बहादुरी और त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया. ट्रंप ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है और सुरक्षा टीमें आगे का फैसला लेंगी.
View from the ground as Trump senior staff and cabinet members evacuated tonight, including Kennedy, Blanche, Stephen and Katie Miller, and Pete Hegseth. pic.twitter.com/p70geTnIF4
— Tony Dokoupil (@tonydokoupil) April 26, 2026
हमलावर ‘बीमार’ और भारी हथियारों से था लैस
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने इस घटना की विस्तार से जानकारी साझा की. उन्होंने हमलावर को एक ‘बीमार’ मानसिकता वाला व्यक्ति बताया. ट्रंप के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति कई हथियारों के साथ सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर हमला करने के इरादे से आया था. राष्ट्रपति ने खुलासा किया कि संदिग्ध लगभग 50 गज की दूरी से दौड़कर आया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की. फिलहाल अधिकारियों ने कैलिफोर्निया में संदिग्ध के अपार्टमेंट की तलाशी शुरू कर दी है.
बुलेट-प्रूफ़ जैकेट ने बचाई सुरक्षा अधिकारी की जान
इस मुठभेड़ के दौरान सीक्रेट सर्विस का एक अधिकारी बाल-बाल बचा. ट्रंप ने बताया कि एक अधिकारी को बहुत करीब से गोली लगी थी, लेकिन उसकी बुलेट-प्रूफ जैकेट ने उसे सुरक्षित बचा लिया. राष्ट्रपति ने उस बहादुर अधिकारी से बात कर उसका मनोबल बढ़ाया. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम से पहले उनकी टीम को किसी भी प्रकार के सुरक्षा खतरे या इनपुट की जानकारी नहीं थी.
अधूरा रहा कार्यक्रम, फिर से होगा आयोजन
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम अभिव्यक्ति की आजादी के सम्मान में रखा गया था, लेकिन इस हमले ने शाम का माहौल बदल दिया. उन्होंने कहा कि यह शाम अब पहले जैसी नहीं रही और इस डिनर को फिर से आयोजित करने की आवश्यकता होगी. हालांकि उन्होंने सुझाव दिया था कि शो जारी रहना चाहिए, लेकिन अंतिम फैसला सुरक्षा एजेंसियों के हाथों में छोड़ दिया गया है.

