Wednesday, July 1, 2026
Home Breaking News IPL के दौरान बड़ा हदसा, चोटिल हुए लुंगी एनगिडी,पहुंचाये गये अस्पताल

IPL के दौरान बड़ा हदसा, चोटिल हुए लुंगी एनगिडी,पहुंचाये गये अस्पताल

0
507

IPL Lungi Ngidi Injured : नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार 25 अप्रैल की शाम क्रिकेट के रोमांच से सजी थी. दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला पूरे शबाब पर था, लेकिन खेल के शुरुआती पलों में ही एक ऐसी घटना घटी जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और स्टैंड्स में बैठे हजारों प्रशंसकों के रोंगटे खड़े कर दिए. दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी एक भयानक हादसे का शिकार हो गए.

IPL Lungi Ngidi Injured:कैच पकड़ने की कोशिश और अचानक हुआ हादसा

यह डरावना वाकया पंजाब किंग्स की पारी के शुरुआती ओवरों में हुआ. पंजाब के बल्लेबाज ने हवा में एक ऊंचा शॉट खेला, जिसे लपकने के लिए लुंगी एनगिडी ने पूरी फुर्ती दिखाई. गेंद पर नजरें जमाए एनगिडी ने डाइव लगाई, लेकिन लैंडिंग के दौरान उनका संतुलन ऐसा बिगड़ा कि वह बुरी तरह जमीन पर गिर पड़े. गिरने की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वह दोबारा उठने की कोशिश भी नहीं कर सके और दर्द से कराहते हुए मैदान पर ही लेट गए.

मैदान पर बुलाई गई एंबुलेंस, थम गईं सबकी सांसें

एनगिडी को जमीन पर गिरता देख दोनों टीमों के खिलाड़ी तुरंत उनकी ओर भागे. चोट की गंभीरता को भांपते हुए फिजियो और मेडिकल टीम ने बिना देरी किए इशारा किया, जिसके बाद एंबुलेंस को सीधे बाउंड्री के अंदर मैदान पर बुलाना पड़ा. जो मैदान कुछ देर पहले शोर से गूंज रहा था, वहां अचानक मौत जैसी खामोशी छा गई. फैंस की आंखों में चिंता साफ देखी जा सकती थी क्योंकि एनगिडी को स्ट्रेचर की मदद से एंबुलेंस में शिफ्ट कर सीधा अस्पताल ले जाया गया.

मुकाबले पर छाई चिंता की घटा, खेल में पड़ा खलल

इस बड़ी दुर्घटना के बाद मुकाबला कुछ समय के लिए रोकना पड़ा. दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में मायूसी साफ नजर आ रही थी, वहीं पंजाब किंग्स के खिलाड़ी भी इस हादसे से स्तब्ध दिखे. मैच दोबारा शुरू तो हुआ, लेकिन खेल का वह उत्साह एनगिडी की चोट की खबर के नीचे दब गया है. फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और दिल्ली के फैंस अपने पसंदीदा गेंदबाज के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.