Wednesday, July 1, 2026
Home Breaking News Bihar Politics: नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, बोले आरजेडी सभी काम का...

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, बोले आरजेडी सभी काम का ले रही थी श्रेय, इंडिया गठबंधन में कोई नहीं कर रहा था काम

0
332

पटना, (अभिषेक झा, ब्यूरो रिपोर्ट), सीएम नीतीश कुमार यानी पलटू राम ने एक बार फिर पलटी मार ली है. रविवार को नीतीश ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया. नीतीश कुमार ने सरकार गिराने के बाद कहा कि सरकार में सब ठीक नहीं चल रही था इसलिए इस्तीफा दिया उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सारे काम का श्रेय आरजेडी अकेले ले रही थी इससे जेडीयू के लोग खुश नहीं थे इसलिए इस्तीफा दिया.

सरकार में सब ठीक नहीं चल रहा था-नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि सब ठीक नहीं चल रहा था इसलिए इस्तीफा दिया. इस्तीफा दे सरकार समाप्त कर दी.

आरजेडी ले रही थी हर काम का श्रेय-नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने आरजेडी से गठबंधन तोड़ने की वजह बताई की आरजेडी हर काम का श्रेय ले रही थी जो पार्टी को पसंद नहीं आ रहा था. बीजेपी के साथ सरकार बनाने पर बोले अभी इंतजार करें

इंडिया गठबंधन में कोई काम नहीं कर रहा था-नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन पर कहा कि मैंने इतनी मेहनत की गठबंधन कराया लेकिन वहाँ कोई काम ही नहीं कर रहा था. इसलिए मैं खामोश हो गया.


नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद दिये बयान से ये साफ हो गया कि वो तेजस्वी यादव को लेकर जो आरजेडी का कैंपेन चल रहा था उससे नाराज़ और परेशान थे.

ये भी पढ़ें-Bihar Super Sunday:आज ही नीतीश कुमार का सरकार से इस्तीफा और आज ही होगा शपथ ग्रहण, जानिये पूरा प्लान