अयोध्या:22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में सियासत जारी है.कही कोई बीजेपी पर मंदिर का राजनीति करण करने का आरोप लगा रहा है तो कहीं भाजपा को संघी और धर्म को अपने अनुसार चलाने वाला बता रहे हैं.कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित विपक्षी पार्टियों का आरोप है की भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है.वहीं इन्ही सब के बीच आम आदमी पार्टी ने एक नया ऐलान कर दिया है

Ram Mandir आम आदमी पार्टी करायेगी सुंदरकांड का पाठ
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा ऐलान किया है.आप पार्टी ने एक बयान जारी कहा की वह दिल्ली की सभी विधानसभाओं में सुंदर कांड का आयोजन करेगी.पार्टी के बयान के अनुसार आम आदमी पार्टी के विधायक और पार्षद हर महीने के पहले मंगलवार को इस सुंदरकांड पाठ का आयोजन करेगी.सुंदर कांड के साथ साथ हनुमान चालीसा का भी आयोजन किया जाएगा.माना जा रहा है कि हर महीने के पहले मंगलवार को आयोजित सुंदरकांड और हनुमान चालीसा कराने का फैसला आम आदमी पार्टी ने राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी से पिछड़ने के डर से लिया है.भारतीय जनता पार्टी रामलला के आगमन की तैयारियों में जुटी है, तो अब आम आदमी पार्टी राम लला के भक्त हनुमान जी को खुश करने में लगेगी.
पीएम मोदी खोलेंगे मूर्ति का नेत्र आवरण
श्रीराम जी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है.16 जनवरी को यानी की आज रामलला की पुरानी और नई मूर्तियां नई राम मंदिर में स्थापित की जाएंगी.इसके बाद भगवान राम की मूर्ति का नेत्र आवरण 22 जनवरी को पीएम मोदी द्वारा खोला जाएगा.प्राण-प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने इस अवसर पर श्रद्धा रखते हुए सभी धार्मिक नियम और प्रक्रियाओं का पालन करने की प्रतिबद्धता जताई है.इसी कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के साथ देश विदेश में दीवाली जैसा माहौल बनाने की अपील की है.राम मंदिर के उद्घाटन के साथ ही राम जी की अयोध्या वापसी हो रही है जिसे लेकर लोग बहुत खुश हैं और हर कही राममय माहौल है.
इनको मिला मंदिर आने का सौभाग्य
राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कई दिग्गजों को बुलाया गया है जिसमें नेता,अभिनेता विदेशी अतिथि,साधु संत शामिल हैं. वहीं मंदिर ट्रस्ट की और से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को न्योता मिला है.बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम लालू यादव,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी निमंत्रण मिला है.वहीं फिल्मी जगत से मंगेशकर फैमिली को,आलिया भट्ट-रणबीर को, रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम को भी निमंत्रण मिला है.सितारों की इस लिस्ट में अनुपम खेर, कंगना रनौत, अमिताभ बच्चन, टाइगर श्रॉफ, माधुरी दीक्षित,अजय देवगन को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र मिला है.राम और सीता यानि अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भी न्योता भेजा गया है.इस कार्यक्रम में 4000 साधुओं और संतों सहित देश के सभी लगभग 7000 मेहमानों को भी इस शुभ अवसर के लिए निमंत्रण मिला है.

