Monday, February 16, 2026

Ram Mandir : मां जानकी के घर पहुंची पूजित अक्षत कलश यात्रा, जय श्रीराम के नारों के साथ निकली शोभायात्रा

संवाददाता सुभाष शर्मा, दरभंगा : देशभर में इस वक्त राम मंदिर Ram Mandir का उत्सव मनाया जा रहा है. हर तरफ बस अयोध्या के राम मंदिर की चर्चा हो रही है और जगह- जगह से शोभा यात्रा निकाली जा रही है. इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा भेजी गयी पूजित अक्षत माँ जानकी की जन्मभूमि मिथिला के दरभंगा पहुंची तो दरभंगा में सनातनी धर्म को मनाने वाले लोगों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा.

Kalash Shobha Yatra
Kalash Shobha Yatra

रविवार को दरभंगा में पहुंचे पूजित अक्षत को प्रसिद्ध मां श्यामा मंदिर परिसर से अलग अलग प्रखंड के लिए वितरण किया गया. इसके बाद पूरे शहर में एक भव्य कलश शोभायात्रा निकली गयी. बैंड बाजो के साथ निकाली गई कलश शोभायात्रा में जय श्रीराम के नारे लगाते रहे.

Ram Mandir : राम, सीता, लक्ष्मण के साथ हनुमान जी की झांकी भी निकली

Kalash Shobha Yatra
Kalash Shobha Yatra

कलश शोभा यात्रा के पहले दरभंगा में राम, सीता, लक्ष्मण के साथ हनुमान जी की झांकी भी निकल गई. जिसपर लोगों ने पुष्प वर्षा कर भगवान राम का स्वागत किया. फिर सभी ने पूजा अर्चना की. इस अवसर पर मौजूद भक्त प्रभु राम में आस्था दिखाते अक्षत निमंत्रण के बाद स्वयं भी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या राम जन्मभूमि जाने की बात कही.

मिथिलावासी के लिए यह गर्व की बात: मंत्री राजीव प्रकाश

Vishwa Hindu Parishad District Minister Rajeev Prakash Madhukar
Vishwa Hindu Parishad District Minister Rajeev Prakash Madhukar

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने बताया कि मिथिलावासी के लिए यह गर्व की बात है कि अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है. उस मंदिर के गर्भ गृह में प्रभु श्री राम 22 जनवरी को विराजमान होंगे. यह सभी सनातनियों की जीत है. वहीं उन्होंने कहा कि जिस समय राम मंदिर निर्माण को लेकर आंदोलन चला था. उस वक्त कई लोगो ने अपना बलिदान दिया. मैं उन सभी परिवार को आभार प्रकट करता हूँ और राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं.

Kalash Shobha Yatra
Kalash Shobha Yatra

उन्होंने आगे कहा कि यह वक्त वैसे लोगों के मुंह पर कालिख पोतने जैसा होगा जिन्होंने कहा था कि देखते हैं कब तक राम मंदिर बनकर तैयार होगा. वैसे लोग आंख खोल कर देख ले की अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है और 22 जनवरी को प्रभु श्री राम उस भव्य मंदिर के गर्भ गृह में जाकर विराजमान होंगे. जो पूरे सनातन धर्म के लिए गौरव का पल होगा. इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन RSS और विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा किया गया था. जिसमे RSS के लोगो के साथ विश्व हिन्दू परिषद के आलावा बजरंग दल और बीजेपी के कार्यकर्त्ता की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली.

Latest news

Related news