Wednesday, March 4, 2026

National Lok Adalat की शुरुआत, कई केसों का होगा निशुल्क निष्पादन

संवाददाता अजय कुमार,भागलपुर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार व बिहार विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में  9 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत National Lok Adalat का आयोजन किया गया है.जिसमें कई केसों का निष्पादन किया जाएगा.

National Lok Adalat
National Lok Adalat

National Lok Adalat में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे

इस अदालत में केस के निष्पादन में कोई शुल्क नहीं लगता है.वहीं कई विभाग के द्वारा लोगों को पहले से सूचना दे दी जा चुकी है.बिजली, जमीन, परिवार मामला, रेलवे जैसे कई मामलों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में निशुल्क किया जाता है.इसको लेकर कई विभाग से बैठक भी कर ली गई है.वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे.

पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस भी रहेंगे मौजूद

इसको लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिन के कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया.जिसमें बताया गया कि इस बार भागलपुर में 17 बेंच,कहलगांव में 2 बेंच और नवगछिया में 6 बेंच बनाकर केसों का निष्पादन किया जाएगा .वहीं उन्होंने बताया कि इस बार भागलपुर सिविल कोर्ट में पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस भी मौजूद रहेंगे.

Latest news

Related news