World Cup 2023: Semi final की रेस से बिना आखरी मैच खेले ही बाहर हो सकती है टीम, जाने न्यूजीलैंड पर क्यों मंडरा रहे है संकट के बादल

Semi final
                                                      Semi final

 

वर्ल्ड कप 2023 मैं Semi final के लिए तीन टीमों ने क्वालीफाई कर लिया हैं ये तीन टीमें हैं भारत ,साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया. वही चौथी टीम के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान रेस में हैं. इसी बीच बताया जा रहा है की न्यूजीलैंड बिना मैच खेले ही सेमीफइनल की रेस से बाहर हो सकता है.

न्यूजीलैंड की दावेदारी पर संकट के बादल

दरअसल, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 9 नवंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला हैं . इस मैच से पहले ही न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कम हो गई है. बता दे की इस मैच पर बारिश के बादल मंडरा रहे हैं. अगर बारिश के चलते यह मैच धुलता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा. ऐसे में न्यूजीलैंड के 9 अंक हो जाएंगे. इसके बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान में से कोई भी एक टीम अपना अगला मैच जीतती है तो न्यूजीलैंड बाहर हो जाएगा. क्योंकि इन दोनों टीमों के 8-8 अंक हैं और एक जीत 10 अंक तक पहुंचा देगी.

Semi final के लिए खेले जाने वाला बेंगलुरु मैच का क्या है अपडेट

बेंगलुरु के 9 नवंबर का मौसम अपडेट को देखें तो बारिश होने के पूरी पूरी संभावना नजर आ रही हैं. वही मौसम रिपोर्ट के अनुसार मैच के दिन बारिश होने की 70 प्रतिशत संभावना है. न्यूजीलैंड और श्रीलंका मैच के शुरू होने के समय बारिश की संभावना 85 प्रतिशत बताई जा रही है. दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे के बीच भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान टेंपरेचर 25-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान का क्या हैं समीकरण

बात अगर पाकिस्तान और अफगानिस्तान की करें तो दोनों टीमों को चौथे पायदान पर पहुचने के लिए अपना बचा हुआ 1-1 मैच जीतना होगा. इसके बाद जिस टीम का रनरेट बेस्ट होगा, वह क्वालीफाई कर जाएगी. वहीं, अगर श्रीलंका के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड जीत जाता है तो फिर इन तीन टीमों के बीच रनरेट की जंग होगी और जिसका सबसे मजबूत रनरेट होगा, वह Semi final की चौथी टीम होगी.

ये भी पढ़ें-Delhi Pollution: प्रदूषण को कम करने में मदद कर रहा,Noida का एंटी स्मॉग टावर

Latest news

Related news