Friday, March 13, 2026

ईद के मौके पर सीएम Nitish Kumar ने पीर हजरत मखदूम सैयद शाह की दरगाह पर चढाई चादर,मांगी अमन की दुआ

पटना :  गुरुवार को ईद के मौके पर पटना के पास फुलवारीशरीफ के खानकाह मुजीबिया में चल रहे उर्स  पर पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार ने हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादर चढ़ई और देश और राज्य में अमन चैन की दुआ मांगी..

सीएम Nitish Kumar ने दरगाह में की पीर से मुलाकात

दरगाह में चादर चढाने से पहले सीएम नीतीश कुमार खानकाह मुजीबिया के पीर सज्जादानशीं हजरत मौलाना सैयद शाह मोहम्मद अयातुल्लाह कादरी से मिले और उनसे दुआ ली .

इस मौके पर दरगाह की तरफ से सीएम नीतीश कुमार को गुलदस्ता, प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र सौगात में दिया गया.

सीएम नीतीश कुमार साथ उनके मंत्रिमंडल के साथी विजय चौधरी, संजय कुमार झा, बिहारराज्य सुन्नी वक्फबोर्ड के अध्यक्ष मो0 इरशादुल्लाह, शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास, फुलवारीशरीफ नगर परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद आफताब आलम,  समेत कई और लोग मौजूद रहे

Latest news

Related news