दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना ने मॉडल टाउन विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने के मामले को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को रेफर किया. अखिलेश पति त्रिपाठी पर 2022 एमसीडी चुनावों के दौरान एक महिला टिकट की इच्छुक महिला को टिकट दिलाने के बदले में 90 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है.

