दिल्ली : दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी के थानेदार SHO को ADCP ने लाइन हाजिर कर दिया. पुलिस सूत्रों का कहना है कि रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर जब अपर. डीसीपी-I थानों का औचक निरीक्षण करने निकले थे. जब एडीसीपी सन लाइट कॉलोनी थाने पर पहुंचे तो वहां तैनात सिपाही से हालात के बारे में पूछा. बातचीत में पता चला कि एसएचओ SHO गश्त पर नहीं गए हैं बलकि अपने कमरे में सो रहे हैं.
SHO रात की गश्त पर नहीं गया
बताया जाता है कि एडीसीपी ने सन लाइट कॉलोनी थाने का दौरा किया तो उन्होंने पाया कि SHO सन लाइट कॉलोनी, जिन्हें क्षेत्र में गश्त करनी चाहिए थी, PHQ के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए अपने विश्राम कक्ष में सो रहे थे. जब उन्हें डी.ओ. के बाहर बुलाया गया तो अपने विश्राम कक्ष से बाहर आने में उन्हें लगभग 10 मिनट का समय लगा और वे अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करने का कारण नहीं बता सके.
ADCP ने किया SHO को लाइन हाजिर
दिल्ली पुलिस के अधिकारी के मुताबिक SHO सन लाइट कॉलोनी का यह कृत्य बहुत ही संवेदनहीन, गैर-पेशेवर और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का घोर उल्लंघन था. इसलिए दक्षिण पूर्व जिले में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों को एक स्पष्ट और मजबूत संदेश देने के लिए कि सड़क अपराध नियंत्रण रणनीति को लागू करते समय जीरो टॉलरेंस नीति का पालन किया जाएगा, एसएचओ सन लाइट कॉलोनी को तत्काल प्रभाव से जिला लाइन में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है.

