Asia Cup 2023: 31 अगस्त से शुरू होंगे एशिया कप, पाकिस्तान में चार, श्रीलंका में नौ मैच होंगे

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने सोमवार को साफ किया कि एशिया कप 2023 टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच खेला जाएगा.

9 पाकिस्तान में 9 मैच श्रीलंका में होगें

एसीसी ने बताया कि टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में आयोजित होगा. इसके शुरुआती चार मैच पाकिस्तान में होंगे. टूर्नामेंट का फॉर्मेट एकदिवसीय होगा. और उसके अंतिम नौ मैचों के लिए श्रीलंका का रुख किया जाएगा.

पहली बार नेपाल भी खेलेगा एशिया कप

एशिया कप 2023 भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की छह टीमों के बीच खेला जाएगा. नेपाल पहली बार इस साल महाद्वीपीय टूर्नामेंट में खेलने वाला है.

भारत पाकिस्तान एक ही लीग में रखे गए हैं

भारत को लीग चरण में पाकिस्तान और नेपाल के साथ रखा गया है जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान दूसरे समूह में हैं. दोनों समूहों की दो टीमें सुपर फोर राउंड-रॉबिन चरण में प्रवेश करेंगी. इसके बाद राउंड की दोनों टीमें फाइनल में पहुंचेंगी.

ये भी पढ़ें-

Latest news

Related news