Tuesday, February 17, 2026

Tej Pratap Yadav का धमाल,य़ूट्यूब पर एक लाख सब्सक्राइबर होने पर पटना में लगा पोस्टस,सिंगापुर में बना वीडियो हुआ वायरल

पटना : आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के वन मंत्री तेज प्रताप यादव  ने नया धमाल मचाया है. तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने किसी ट्वीट और वीडियो के कारण चर्चा में भी रहते हैं. ताजा चर्चा उनके नये वीडियो को लेकर है.. तेज प्रताप यादव ने सोशम मीडिया साइट यूट्यूब पर एक लाख सब्स्क्राइबर्स पूरे होने की खुशी में एक वीडियो अपलोड किया है , जो सिंगापुर में शूट किया गया है. ये वीडियो हाल ही में तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया साइट पर अपलोड किया है.जो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है.

तेज प्रताप यादव चलाते है यूट्यूब चैनल

अपने नये नये शोक के लिए मशहूर तेज प्रताप यादव LR VLOGS (LR VI9) के नाम से यूट्यूब पर एक चैनल चलाते हैं.जिसपर अक्सर अपने रोजाना की चीजें और अपनी पसंद की खबरे और वीडियो शेयर करते हैं. तेज प्रताप यादव का ये यूट्यूब चैनल लोग खूब पसंद करते हैं.

यूट्यूब पर एक लाख सब्सक्राइबर हुए पूरे

हाल ही में तेज प्रताप यादव के यूट्यूब चैनल LR VLOGS (LR VI9) पर सब्सक्राइबर्स की संख्या एक लाख हो गई है. इस खुशी में पटना में पोस्टर लगाये गये हैं. चैनल की सक्सेस पार्टी रखी गई थी, जिसमें केक कटा गया और खूब घमाल मचाया गया.

आपको बता दें कि अपने यूट्यूब और ट्वीटर हैंडल पर अक्सर तेज प्रताप यादव ऐसे वीडियोज शेयर करते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते हैं और लोग खूब पसंद भी करते हैं .

ते प्रताप जब बड़े पापा बने तो सबसे पहले ये जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर ही जारी की, भाई तेजस्वी की  बिटिया के लिए कविता लिखी.

कभी क्रिकेट के खेल का शौक पूरा करते  दिखाई देते हैं.

 

Latest news

Related news