Friday, February 20, 2026

Delhi Murder:दिल्ली में फिर हुआ एक लड़की का कत्ल,सिविल लाइंस में खून से लथपथ मिली लड़की की लाश

दिल्ली :दिल्ली में अभी साक्षी की हत्या और उससे उठे सवालों के जवाब पूरी तरह से मिले भी नहीं है कि फिर से एक लड़की ही हत्या (Delhi Murder)  की खबर है.उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला एरिया के पास सिविल लाइंस के अरुणा नगर  में एक बिल्डिंग में एक 32 साल की लड़की की लाश मिली है. लाश बुरी हालत में खून से लथपथ पड़ी थी. पुलिस के मुताबित मृतक लड़की की उम्र करीब 32 साल है और उसकी पहचान मनीषा क्षेत्री के रुप मे हुई है. लाश मकान नंबर 68/ 401 में मनीषा का शव बिल्डिंग के सबसे टॉप फ्लोर पर कमरे में मिला है.

मकान मालिक और सूत्रों से मिली जानकारी के मुतबाकि कल रात मनीषा ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी. मनीषा के घर पर उसका कुछ  सहेलियां आई हुई थी, सब ने खाया पीया. पार्टी में मनीषा के साथ सपना और रानी नाम की उसकी दोस्त  पार्टी में मोौजूद थी. सभी शराब पी रहे थे. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही सपना के पिता का देहांत हुआ था. सहेलियों की बातचीत के रानी ने सपना के पिता के बारे में कुछ अपशब्द कहे. झगड़ा इतना बढ़ा कि सपना ने घर में पड़े सब्जी काटने के चाकू से हमला कर दिया.

लाश के बारे में एक इनहीं लड़कियों में से एक ने  पुलिस को सूचित  किया . मौके पर  एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची है और जांच चल रही है.  पुलिस को इस लाश के बारे में जानकरी सुबह करीब 7 बजे मिली थी.

Latest news

Related news