यूपी विधान परिषद की दो सीटों पर चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधान परिषद की दो सीटों के लिए चुनाव के तारीख की घोषणा कर दी गई है. 29 मई को दोनो सीटों पर मतदान कराये जायेंगे. विधानपरिषद की दोनो सीटों में एक सीट MLC बनवारी लाल के निधन होने से खाली हुई है, वहीं दूसरी सीट MLC लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के सिक्किम का राज्यपाल बन जाने के बाद इस्तीफे देने से खाली हुई है.

चुनाव कार्यक्रम

विधान परिषद की दोनों सीटों के लिए 11 से 18 मई तक नामांकन होगा. 22 मई तक नाम वापस लिये जा सकेंगे. फिर 29 मई को दोनों एमएलसी सीटों के लिए  मतदान होगा. 29 मई को ही मतगणना होगी . शाम तक रिजल्ट की घोषणा कर दी जायेगी. आपको बता दें कि विधानपरिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए विधानसभा के सदस्य ही मतदान करते हैं.

यूपी की ये दोनों विधान परिषद सीटें अब तक भाजपा के पास थी. एमएलसी लक्षमण आचार्य जनवरी 2027 तक एमएलसी बने रहने वाले थे, लेकिन उन्हें सिक्किम का राज्यपाल बना  दिये जाने के बाद ये सीट खाली हो गई है. 16 फरवरी को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था. विधान परिषद के 100 सीटों में से 74 सदस्य बीजेपी से हैं. इसलिए तय माना जा रहा है कि ये दोनों सीटें भी बीजेपी के ही खाते में जायेगी.

Latest news

Related news