राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों में टक्कर, कांग्रेस सांसद सुरक्षित, यूपी एक्सप्रेसवे पर कोर्ट जाते समय हुआ हादसा

कांग्रेस MP राहुल गांधी Rahul Gandhi के काफिले की कई गाड़ियां सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकरा गईं, जब वे कोर्ट की सुनवाई के लिए सुल्तानपुर जा रहे थे. हादसे के बाद गांधी सुरक्षित हैं, लेकिन किसी को चोट लगने या गाड़ियों को हुए नुकसान के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली है.

Rahul Gandhi 2018 मानहानी केस के सिलसिले में जा रहे थे कोर्ट

लोकसभा में विपक्ष के नेता 2018 के मानहानि केस के सिलसिले में स्पेशल MP-MLA कोर्ट में पेश होने के लिए सुल्तानपुर जा रहे थे. एक कांग्रेस वर्कर ने कन्फर्म किया कि गांधी एक्सीडेंट के बाद कोर्ट पहुंचे थे.

कहा और कैसे हुआ हादसा

घटना के एक वीडियो में एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियों की टक्कर दिख रही है, जिसमें एक एम्बुलेंस ने पीछे से गाड़ियों को टक्कर मारी हुई दिख रही है. यह तुरंत साफ़ नहीं हो पाया कि एम्बुलेंस गांधी के काफ़िले का हिस्सा थी या नहीं.


शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की गाड़ी एम्बुलेंस से टकरा गई. बताया जा रहा है कि टक्कर के समय गांधी की गाड़ी काफ़ी आगे थी.
सोशल मीडिया पर मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसा 91 KM माइलस्टोन के पास हुआ. 5 गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं.
ये भी पढ़ें-खरगे की मुश्किलें बढ़ीं! PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज

Latest news

Related news