“200 अधिकारी हमारे संपर्क में हैं ”-राहुल गांधी, इंडिया गठबंधन के मार्च को बताया शिव की बारात कहा-सब हो सकते है शामिल

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले LoP राहुल गांधी Rahul Gandhi की लीडरशिप में विपक्षी पार्टियां दोपहर 1:30 बजे कथित “वोट चोरी” का मुद्दा उठाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक “शांति से मार्च” करेंगी. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि वह दोपहर 3 बजे “वोट चोरी” के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन फाइल करेंगे. राहुल गांधी ने ये भी कहा कि सीजेआई ने हमें मिलने से मना नहीं किया उन्होंने हमें पिटीशन फाइल करने कहा हैं.
राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी कहा जोभी संविधान में विश्वास करते है वो हमारे सुप्रीम कोर्ट मार्च में शामिल हो. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें ज्ञानेश कुमार की हालत पता है. उन्हें पता है कि वो सो नहीं पा रहे हैं. राहुल गांधी ने दावा किया की सरकार के 200 अधिकारी उनके संपर्क में है और उनके पास सब जानकारियां हैं.

हमें एक पिटीशन फाइल करने का निर्देश दिया है- Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा, “1. कांग्रेस प्रेसिडेंट खड़गे जी और मैंने CJI को चिट्ठी लिखकर भारतीय लोकतंत्र और चुनाव में निष्पक्षता की हत्या पर अपनी गहरी चिंता जताई है.
2. माननीय CJI ने जवाब दिया है और हमें एक पिटीशन फाइल करने का निर्देश दिया है.
3. इंडिया ब्लॉक लीडर्स और मैं SC तक मार्च करेंगे और यह पिटीशन फाइल करेंगे. हम सभी भारतीयों को हमारा सपोर्ट करने के लिए इनवाइट करते हैं.”

“200 अधिकारी हमारे संपर्क में हैं ”-राहुल गांधी

“मोदी सरकार के 200 अफसर हमारे टच में हैं. ED, CBI, विदेश मंत्रालय के अंदर से सभी हमें इन्फॉर्मेशन दे रहे हैं. आपको जो करना है करो… सच्चाई हमारे साथ है.”

हमें आपके बारे में जानकारी है, हम आपका अतीत जानते हैं- राहुल गांधी

“ज्ञानेश कुमार की हालत हम जानते हैं. हम जानते हैं कि वो रात को सो नहीं पा रहे हैं. इन्होंने जिस तरह से लाखों लोगों के अधिकार छीने हैं, उसपर लोग सवाल पूछ रहे हैं. ज्ञानेश कुमार बचेंगे नहीं और मैं ये बात सीधे उन्हीं से कह रहा हूं.”

राहुल गांधी ने दिया ‘संविधान की रक्षा’ के लिए मार्च में शामिल होने का खुला न्योता

राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “जो भी संविधान की रक्षा करना चाहता है, चाहे वो किसी भी पार्टी का हो, वो आ सकता है. अगर BJP के लोग भी सोचते हैं कि संविधान पर आक्रमण हो रहा है, तो आप भी आ जाओ. ये संविधान को बचाने की लड़ाई है, आपके भविष्य की लड़ाई है. अगर आप सीधे नहीं आ सकते, तो जब हम 3 बजे सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन फाइल कर रहे होंगे, तो आप सॉलिडेरिटी दिखाएं और खुद को एक्सप्रेस करें. आप देश को बताइए कि मोदी सरकार जो कर रही है वो गलत है और हम ये नहीं होने देंगे. आपको डरने की जरूरत नहीं है.”

उन्होंने कहा कि, “ये शिव का तांडव चल रहा है- इसमें कुछ भी प्लान नहीं होता है. ये शिव की बारात है, इसमें कोई भी आ सकता है, हम किसी को रोकेंगे नहीं. ”

ये भी पढ़ें-दोपहर 1:30 दिल्ली के बाराखंबा से शुरु होगा इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, राहुल गांधी बोले- जितनी पुलिस लगाओगे उतना हमें फायदा होगा

 

Latest news

Related news