SC March: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च शाम 4 बजे की बजाए दोपहर ढेड़ बजे से शुरु होगा. कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है और कहा है कि बाराखंबा रोड़ से मार्च शुरु होगा. इस बीच राहुल गांधी दिल्ली के इंदिरा भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं.
Milte Hain 👉1:30 PM 📍CONNAUGHT PLACE – BARAKHAMBHA ROAD JUNCTION https://t.co/g5NhZ49EId
— Congress (@INCIndia) October 12, 2026
दिल्ली को एक किले में बदल दिया गया है- राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “दिल्ली में कई दिनों से वोटों की चोरी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन चल रहा है, सवाल यह है कि दिल्ली को जेल में क्यों बदल दिया गया है? लोगों को शहर में आने से रोका जा रहा है, ट्रेनों और बसों में रोका जा रहा है और दिल्ली को एक किले में बदल दिया गया है…”
#WATCH दिल्ली | लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “दिल्ली में कई दिनों से वोटों की चोरी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन चल रहा है, सवाल यह है कि दिल्ली को जेल में क्यों बदल दिया गया है? लोगों को शहर में आने से रोका जा रहा है, ट्रेनों और बसों में रोका जा रहा है और दिल्ली को एक किले में बदल दिया गया है…”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2026
पुलिसकर्मी परेशान हैं क्योंकि उन्हें युवाओं की पिटाई करने का आदेश दिया जा रहा है
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “हम चाहते हैं कि सड़कों पर 20,000 से 30,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं. सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है, क्योंकि हम देश को दिखाना चाहते हैं कि मोदी जी ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं… उन्हें जितनी ज़्यादा सुरक्षा मिलेगी, हम आखिरकार उनके कंट्रोलर तक उतनी ही आसानी से पहुंच पाएंगे… हमें ऐसी खबरें मिल रही हैं कि पुलिसकर्मी परेशान हैं क्योंकि उन्हें युवाओं की पिटाई करने का आदेश दिया जा रहा है, जबकि RSS सदस्यों को खुली छूट देने के निर्देश दिए जा रहे हैंय”
#WATCH दिल्ली | लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “हम चाहते हैं कि सड़कों पर 20,000 से 30,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है, क्योंकि हम देश को दिखाना चाहते हैं कि मोदी जी ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं… उन्हें जितनी ज़्यादा सुरक्षा मिलेगी, हम आखिरकार उनके कंट्रोलर तक उतनी ही आसानी से पहुंच पाएंगे… हमें ऐसी खबरें मिल रही हैं कि पुलिसकर्मी परेशान हैं क्योंकि उन्हें युवाओं की पिटाई करने का आदेश दिया जा रहा है, जबकि RSS सदस्यों को खुली छूट देने के निर्देश दिए जा रहे हैं।”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2026
CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक मार्च का समर्थन किया
CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने रिपोर्टर्स को बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी ने लोकसभा LoP राहुल गांधी के नेतृत्व वाले INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का समर्थन किया है, जिसमें “वोट-चोरी” का मुद्दा उठाया जाएगा.
“हम सभी, सभी पॉलिटिकल पार्टियां और स्टूडेंट ऑर्गनाइज़ेशन जो अपने लेवल पर लड़ रहे हैं, एक साथ खड़े हैं… हमारी टीम वहां होगी… हमें उम्मीद है कि पूरा देश इस तानाशाही शासन से लड़ने के लिए एक साथ आएगा.”

