दिव्यांग बच्चों के बीच CM धामी ने मनाया जन्मदिन,बच्चों के बीच हुए भावुक

Pushkar Singh Dhami Birthday देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने जन्मदिन के मौके पर सीए धामी आज देहरादून में दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे और और केक काटकर  अपना जन्मदिन मनाया. सीएम धामी देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे और वहां अध्ययनरत बच्चों के साथ समय बिताया.

CM Dhami Birthday
राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान,देहरादून

Pushkar Singh Dhami Birthday:सीएम से मिलकर बच्चे भी हुए गदगद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्थान पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की. उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और काफी समय तक उनके बीच रहे. मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए.

इस दौरान संस्थान का माहौल स्नेह और अपनत्व से भरा रहा. मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई और भविष्य से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की.

सीएम धामी हुए भावुक 

 ‘बच्चों के बीच समय बिताने से मिलती है नई ऊर्जा’

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर प्रतिभा और संभावनाएं मौजूद हैं. जरूरत इस बात की है कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास मिले.

सीएम ने कहा कि दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. समाज के हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए.

बच्चों को लक्ष्य के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और लगातार प्रयास से जीवन की चुनौतियों को पार किया जा सकता है. उन्होंने बच्चों से अपने लक्ष्य की दिशा में पूरे विश्वास और उत्साह के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.

उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा विकसित करने और सपनों को पूरा करने का अवसर मिलना चाहिए.

‘बच्चों की खुशी जन्मदिन का सबसे यादगार उपहार’

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि बच्चों का स्नेह और उनके चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी उनके लिए जन्म दिवस का सबसे विशेष और यादगार उपहार है.

सीएम धामी के जन्मदिम के मौक पर देहरादून में उनकी पत्नी गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और संस्थान के शिक्षक मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री का दिव्यांग बच्चों के साथ जन्म दिवस मनाने का यह कार्यक्रम बच्चों के बीच आत्मीय संवाद और उनके उत्साहवर्धन पर केंद्रित रहा.ट

प्रधानमंत्री मोदी समेत केंद्रीय नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं 

सीएम धामी को प्रधानमंत्री मोदी , गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी, कें.मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने बधाई दी.

 

Latest news

Related news