Friday, July 3, 2026
Home Breaking News लखनऊ में लगा 800 किस्मों के आमों का मेला, तीन दिन चलेगा...

लखनऊ में लगा 800 किस्मों के आमों का मेला, तीन दिन चलेगा आम महोत्सव, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

0
16
UP Mango Festival 2024
UP Mango Festival 2024

उत्तर प्रदेश को आम उत्पादन में देश का नंबर-एक राज्य बनाने और इसके निर्यात को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने एक और बड़ी पहल शुरू की है, ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026’ का आयोजन 3 से 5 जुलाई 2026 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में शुरु हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इस तीन दिवसीय महोत्सव Mango Festival का शुभारंभ किया.

Mango Festival में आई 800 से अधिक आम की प्रजातियां

उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि महोत्सव में 7 श्रेणियों और 56 वर्गों में 800 से अधिक आम की प्रजातियों का भव्य प्रदर्शन किया गया है. दशहरी, लंगड़ा, चौसा, गौरजीत, लखनऊ सफेदा, रटौल और आम्रपाली जैसी प्रसिद्ध किस्में शामिल होंगी। महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में बच्चों के लिए ‘आम खाने की प्रतियोगिता’ और ‘आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता’ शामिल है.

4 जुलाई को आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन

बागवानों के लिए उन्नत बागवानी तकनीक, कीट-व्याधि नियंत्रण, तुड़ाई के बाद प्रबंधन और विपणन पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी. 4 जुलाई को ‘जन भवन’ में आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के बागवान, प्रगतिशील किसान और निर्यातक भाग लेंगे. प्रदर्शन के लिए लाए गए आम के पौधे आम जनता के लिए बिक्री पर भी उपलब्ध रहेंगे.

आम निर्यात में रिकॉर्ड उछाल

उत्तर प्रदेश आम उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है. यहां 3.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में 61.96 लाख मीट्रिक टन आम पैदा होता है, जो देश के कुल उत्पादन का 26.22 प्रतिशत है. निर्यात के मामले में भी अभूतपूर्व प्रगति हुई है. वर्ष 2024-25 में ₹2.63 करोड़ के 404 मीट्रिक टन निर्यात की तुलना में 2025-26 में यह बढ़कर ₹12.67 करोड़ मूल्य के 3,563 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है. यूपी का आम यूके, यूएई, सऊदी अरब, जापान, सिंगापुर, इटली और रूस जैसे देशों में निर्यात हो रहा है. सरकार ने लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी और अमरोहा में आधुनिक पैक हाउस स्थापित किए हैं तथा जेवर एयरपोर्ट के पास टेस्टिंग सेंटर का निर्माण कर रही है. यह महोत्सव आम प्रेमियों के लिए उत्सव और बागवानों-निर्यातकों के लिए व्यापारिक अवसर साबित होगा.

ये भी पढ़ें-यूपी में कौशल क्रांति 2.0: योगी सरकार ने 1 लाख युवाओं को एआई…