अयोध्या मंदिर चंदा चोरी पर बोले CM योगी- SIT जांच से दूध का दूध और पानी का पानी होगा

Ayodhya donation theft case : अयोध्या श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चौतरफा हमले के बीच सीएम योगी ने बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने कहा है कि  मंदिर को अपमानति करने के लिए जो बीते कही जा रही हैं. वो उसका जवाब जल्द ही मिल जायेगा. एसआइटी की जांच में सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा.

Ayodhya donation theft case:चंदा चोरी के आरोपों पर सीएम योगी का कड़ा संदेश

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राम मंदिर के लिए 500 वर्षों तक संघर्ष हुआ है और ऐसे में अयोध्या की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास चंदा चोरी से जुड़ा कोई ठोस प्रमाण है तो उसे विशेष जांच दल (SIT) को सौंपना चाहिए.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही लोगों से अपील की कि जांच पूरी होने तक अनावश्यक बयानबाजी से बचें.

अय़ोध्या को मिली 378 करोड़ की योजनाओं की सौगात 

अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 378 करोड़ रुपये से अधिक की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण भी किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अयोध्या में कथित चंदा चोरी के आरोपों और विपक्ष की राजनीति पर खुलकर अपनी बात रखी.

विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग केवल अयोध्या को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं, “जय श्रीराम” कहने वालों पर लाठियां बरसाईं और अदालत में भगवान राम के खिलाफ मुकदमे लड़े, वही आज उपदेश देने का काम कर रहे हैं.

योगी ने कहा कि सरकार ने ट्रस्ट की मांग पर SIT का गठन किया है और जल्द ही “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा.

विकास के लिए जिम्मेदारी निभाने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास तभी संभव है जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करे. उन्होंने कहा कि जनता को उन लोगों से सावधान रहना चाहिए जो बिना सबूत अयोध्या और उसके सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं.

वीरांगनाओं के सम्मान में बड़ा ऐलान

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने देश की वीरांगनाओं और राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी वीरता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार महारानी लक्ष्मीबाई, महारानी दुर्गावती, वीरांगना अवंतीबाई लोधी, झलकारी बाई और उदा देवी के सम्मान में कई योजनाएं चला रही है.

बेटियों के लिए बनेगी PAC की तीन नई बटालियन

मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी, झलकारी बाई कोरी और वीरांगना उदा देवी पासी के नाम पर पीएसी की तीन नई बटालियन गठित की गई हैं. इन बटालियनों की विशेषता यह होगी कि इनमें केवल बेटियों की भर्ती की जाएगी.

उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा बलों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा.

विकास और विरासत दोनों पर सरकार का फोकस

रुदौली में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण का संदेश भी दिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

Latest news

Related news