भोजपुरी अभिनेत्री अकांक्षा दुबे का वाराणसी के एक होटल में शव मिला था. इस घटना ने पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री समेत पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. संदिग्ध हालात में अकांक्षा की मौत के मामले में अकांक्षा के परिवार वाले नए नए खुलासे कर रहे हैं. परिजनों का बयान सामने आया है जिसमें अकांक्षा की चाची ने मामले में जांच की मांग की है और उन्होंने कहा कि उनकी भतीजी आत्महत्या नहीं कर सकती है. वहीं अकांक्षा की माँ और पिता ने भी बड़ा खुलासे करते हुए हत्या का शक ज़ाहिर किया है.
कौन थी अकांक्षा दुबे
भोजपुरी अभिनेत्री अकांक्षा दुबे मूल रूप से भदोही जिले के बरदहा गांव की रहनी वाली थी. अकांक्षा दो भाइयों में एकलौती बहन थी. उनके पिता मुंबई में फ्लोर मिल चलाते हैं जबकि मां ग्रहणी है. अकांक्षा की मौत के बाद कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. इसको लेकर अकांक्षा की चाची संगीता दुबे का बयान सामने आया है. उन्होंने मामले में जांच की मांग करते हुए कहा कि उनकी भतीजी सुसाइड नहीं कर सकती वह बहुत तेज और व्यावहारिक थी. अगर उसके साथ किसी ने गलत किया है तो दोषी को सजा मिलनी चाहिए.
मेकअप आर्टिस्ट ने किए बड़े खुलासे
अकांक्षा दुबे के मेकअप आर्टिस्ट राहुल और हेयर स्टाइलिस्ट रेखा मौर्या ने खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार, 25 मार्च की शाम को अकांक्षा एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए होटल से निकली थी. वो काफी खुश थीं. उनको किसी तरह का तनाव नहीं था और ना ही किसी से डर था. एक्ट्रेस एक शेरनी की तरह रहती थीं. इसके अलावा अकांक्षा दुबे अपने सहकर्मियों का बहुत ख्याल रखती थीं और वह सभी एक परिवार की तरह रहते थे.
मां ने खोले कई राज़
पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका आकांक्षा की मां ने 2 लोगों पर हत्या का आरोपी होने का शक जताया है. जिसमें समर सिंह के ऊपर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मेरी लड़की को यह लोग ढाई-3 साल से लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. जिसकी वजह से आकांक्षा को अपनी जान गंवानी पड़ी. पुलिस इसी तारीख के आधार पर FIR दर्ज कर रही है .
मृत्तिका अकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने मीडिया से बात करते हुए बताया समर सिंह और संजय सिंह लगातार उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे. जिसकी वजह से आज मौत हो गई .
जांच में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी देते हुए वाराणसी के ऑस्टिन पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफ आई आर दर्ज की जा रही है. अकांक्षा वाराणसी में अपने शूटिंग के सिलसिले में आई थीं. वाराणसी के सारनाथ थाना के होटल सुमेंद्र रेजिडेंसी के रुम नम्बर 105 में रुकी हुई थीं. एक्ट्रेस का कमरा जब सुबह बहुत देर तक नहीं खुला, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जब कमरे को मास्टर चाबी से खोला गया तो आकांक्षा दुबे का शव पंखे से लटका पाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई.

