US Iran Talks :पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवरा को अमेरिकी और ईरान के बीच शांतिवार्ता के लिए बैठक होने वाली है. इस वार्ता में शामिल होने के लिए अमेरिका और ईरान का प्रतिनिधिमंडल कल इलामाबाद में होगा. इस बैठक पर दुनियाभऱ की नजर टिकी है क्योंकि इस सफलता और असफलता दोनों का असर पूरी दुनिया पर पड़ने वाल है.
इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर इस्लामबाद बेहद चौकन्ना है और शहर के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था एकदम सख्त कर दी गई है. शहर में अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधिमंडलों की होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से पहले सुरक्षा एजेंसियों को किसी बड़ी आतंकी साजिश का इनपुट मिला है. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि जब दोनों देशों के डेलीगेशन वार्ता के लिए इस्लामाबाद में मौजूद होंगे, उसी समय प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) या फिर ज़नैबुइयोन ब्रिगेड (लश्कर-ए-ज़ैनब) किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं. इसी खतरे को देखते हुए इस्लामाबाद पुलिस और काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने पूरी रात एक सघन तलाशी अभियान चलाया.
US Iran Talks : पश्तून और बलूच क्षेत्रों में तलाशी अभियान
इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने इस्लामाबाद के विभिन्न इलाकों, खासकर पश्तून और बलूच बाहुल्य क्षेत्रों में स्थित 323 घरों की तलाशी ली. इस व्यापक छापेमारी के दौरान पुलिस ने 26 लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है. अधिकारियों का मानना है कि ये गिरफ्तारियां किसी भी संभावित आतंकी हमले या अमेरिका विरोधी हिंसक प्रदर्शनों को रोकने के लिए एहतियातन की गई हैं. पुलिस ने देर रात से सुबह तक चली इस कार्रवाई में कुल 901 लोगों से पूछताछ की है और उनकी पहचान के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की है.
इमारतों से लेकर सड़क तक पर नाकेबंदी
शहर की सड़कों पर भी कड़ी नाकेबंदी की गई है, जहाँ CTD और पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से वाहनों की तलाशी ली. अभियान के दौरान 180 मोटरसाइकिल सवारों और 73 कारों की जांच की गई, जिसमें एक व्यक्ति को भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए इस संदिग्ध के पास से 285 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। हालांकि, इस्लामाबाद पुलिस ने अभी तक उन 26 संदिग्धों के खिलाफ लगाए गए आरोपों का सार्वजनिक खुलासा नहीं किया है, जिन्हें हिरासत में लिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों का मुख्य ध्यान फिलहाल विदेशी मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को टालना है.

