Parliament Live: ‘खाली सिलेंडर, खाली वादे’, LPG की कमी को लेकर संसद भवन में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Parliament Live: LPG सप्लाई की कमी को लेकर बुधवार को कई विपक्षी सांसदों ने संसद भवन में विरोध प्रदर्शन किया. ‘खाली सिलेंडर, खाली वादे’ लिखे एक बड़े बैनर के साथ सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, NCP(SP) की सुप्रिया सुले, SP के धर्मेंद्र यादव, CPI-ML के सुदामा प्रसाद, DMK की टी सुमति, JMM की महुआ माजी, और अन्य लोगों ने संसद के मकर द्वार के पास विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.

Parliament Live: नरेंदर भी गायब सिलेंडर भी गायब

इस प्रदर्शन के वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा, “नरेंदर भी गायब सिलेंडर भी गायब देश भर में LPG सिलेंडर के लिए लोग परेशान हैं. गैस एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगाने को मजबूर हैं. आज कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और INDIA गठबंधन के सांसदों ने इस मुद्दे पर संसद परिसर में प्रदर्शन किया. नरेंद्र मोदी जनता को अपने हाल पर छोड़कर मौज कर रहे हैं, उन्हें अपनी जिम्मेदारी का जरा भी एहसास नहीं है.”

ये नरेंद्र मोदी की कायराना विदेश नीति का नतीजा है-कांग्रेस

इसके साथ ही कांग्रेस ने इस संकट के लिए केंद्र की कायराना विदेश नीति को जिम्मेदार ठहराया, कांग्रेस ने लिखा “LPG की किल्लत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. घरों में चूल्हे नहीं जल रहे, दुकानें बंद हैं, कामगार सब छोड़कर गांव लौट रहे हैं. ये नरेंद्र मोदी की कायराना विदेश नीति का नतीजा है. लोग परेशान हैं, LPG के लिए घंटों लाइन में लगे हैं. “

LPG को लेकर सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए

LPG की कथित कमी पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच आई है, जिसके बाद सरकार ने LPG प्रोडक्शन, कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG), और पाइप्ड कुकिंग गैस सेक्टर के लिए घरेलू रूप से उत्पादित नेचुरल गैस के आवंटन को प्राथमिकता दी है.
सरकार ने गैस वितरण को सुव्यवस्थित करने और सप्लाई के दबाव को कम करने के प्रयास तेज कर दिए हैं, चुनौतीपूर्ण जियोपॉलिटिकल माहौल के बीच प्रमुख सेक्टरों को कमर्शियल LPG के आवंटन को बढ़ाते हुए, सिटी गैस प्रोजेक्ट्स की तेज़ प्रोसेसिंग का निर्देश दिया है.
इसके साथ ही सरकार ने तेल और गैस पर एसेंशियल कमोडिटी एक्ट भी लागू कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-दिल्ली ऑफिस 24 अकबर रोड खाली करने के ‘नोटिस’ पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘सरकार हमें चुप कराना चाहती है’

Latest news

Related news