‘सरकार के पास थोड़ा टाइम है, तैयारी कर लें नहीं तो करोड़ों लोगों का नुकसान होगा’- तेल और गैस संकट पर बोले राहुल गांधी

गुरुवार को तेल और गैस के संकट पर लोकसभा में नहीं बोलने दिए जाने के बाद मीजिया से बात करते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi ने सरकार और प्रधानमंत्री को सलाह दी, राहुल ने कहा, ‘जो हुआ सो हुआ, अब तैयारी करने की जरूरत है, क्योंकि अभी आपके पास थोड़ा सा समय है. प्रधानमंत्री मोदी और सरकार को तुरंत तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. अगर तैयारी नहीं की तो करोड़ों लोगों का नुकसान होगा.”

‘कोई नई प्रक्रिया शुरू हुई है’- लोकसभा में बोलने नहीं देने पर बोले राहुल

गुरुवार सुबह राहुल गांधी ने स्पीकर को एक नोटिस भेजा था जिसमें उन्होंने गैस और तेल संकट पर अपनी बात रखने की बात कही थी. लेकिन पहले स्पीकर ने ये कहा कि संबंधित मंत्री जब सदन में आएंगे तो उन्हें बोलने दिया जाएगा. इसके बाद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि चर्चा होगी लेकिन कब ये नहीं बताया.
सरकार के रवैये से नाराज़ राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, “देश में LPG और तेल की जो स्थिति है, वो अभी शुरुआत है. इस बारे में मैं सदन में बोलना चाहता था, लेकिन कोई नई प्रक्रिया शुरू हुई है. इसमें मंत्री पहले तय करेंगे, फिर मैं बोलूंगा और फिर मंत्री उस पर जवाब देंगे.”

Rahul Gandhi ने सरकार को दी तेल संकट से निपटने के लिए तैयारी करने की सलाह

वहीं तेल और गैस संकट पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, “गैस और पेट्रोल की समस्या इसलिए हुई, क्योंकि हमारी ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया गया. ये समस्या बेकार विदेश नीति की वजह से पैदा हुई है. सरकार को मेरा सुझाव है, जो हुआ सो हुआ, अब तैयारी करने की जरूरत है, क्योंकि अभी आपके पास थोड़ा सा समय है. प्रधानमंत्री मोदी और सरकार को तुरंत तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. अगर तैयारी नहीं की तो करोड़ों लोगों का नुकसान होगा.”

खाड़ी में युद्ध रुक भी गया तो भी समस्या खत्म नहीं होगी-राहुल गांधी

वहीं एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर अपनी चिंता जताते हुए राहुल गांधी ने कहा, “अगर ईरान के लेवल पर यह समस्या सुलझ जाती है, तब भी यह समस्या ख़त्म नहीं होगी, क्योंकि दुनिया बदल रही है, स्ट्रक्चर बदल रहा है. इसलिए हमें माइंडसेट बदलना होगा.
अगर हम माइंडसेट नहीं बदलेंगे, स्पष्टता नहीं रखेंगे और हिंदुस्तान को सेंटर बनाकर काम नहीं करेंगे तो समस्या होगी.”

मैं उम्मीद करता हूं की सरकार मेरी बात सुनेगी- राहुल गांधी

वहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि, ‘प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री के तौर पर काम नहीं कर पा रहे है. इसके पीछे एक वजह है. वो फंस गए है किसी भी तरह से लेकिन फिर भी उन्हें ये सुनिश्चित करना चाहिए की देश की जनता सुरक्षित रहे. उन्हें ये सुनिश्चित करना चाहिए की हमारी उर्जा सुरक्षा हम खुद चलाए. ये की हम अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर खुद फैसले करें. मैं उम्मीद करता हूं की सरकार मेरी बात सुनेगी. क्योंकि अगर नहीं सुनेगी तो बहुत बुरा नुकसान होगा. ‘

ये भी पढ़ें-US Israel Iran war: यरुशलम में धमाकों की आवाज़ सुनी गई; ड्रोन ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया, दुबई के डाउनटाउन में भी ‘बहुत जोरदार’ धमाका सुना गया

Latest news

Related news