Monday, March 9, 2026

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई घायल? इजरायल की धमकी के बीच चीन का बड़ा बयान

Iran Mojtaba Khamenei Injured :  ईरान पर इजराइल-अमेरिका हमले का आज 10वां दिन है. दस दिन की लड़ाई के बावजूद इस में कहीं कोई कमी आती दिखाई नहीं दे रही है, बल्कि लड़ाई का दायरा बढता ही जा रहा है. इस बीच खबर है कि ईरान के नये सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई हमले में घायल हो गये हैं.इजराइल ने खामनेई के सुप्रीम लीडर बनने पर उसे खोजकर मारने की धमकी दी है.टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक खामनेई मौजूदा युद्ध के दौरान घायल हुए हैं.

मध्य पूर्व में तनाव के बीच ईरान की राजनीति और सुरक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. इजराइली मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei घायल हो गये हैं. हालांकि अभी तक ईरान की सरकार या किसी अन्य श्रोत से इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Iran Mojtaba Khamenei को लेकर इजराइल की धमकी

Mojtaba Khamenei को ईरान के सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक पद पर बैठाये जाने के बाद इजारइल की तरफ से एक धमकी दी गई है. इजरायली ने कहा है कि यदि ईरान की तरफ से इजरायल के खिलाफ आक्रामक गतिविधियां जारी रहीं, तो नए नेतृत्व को भी निशाना बनाया जा सकता है.

इजराइल के सरकारी टीवी ने उन्हें जानबाज बताया, जिसका मतलब है कि वे दुश्मन के हमले में घायल हुए हैं हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि मुजतबा किस घटना में घायल हुए. इससे पहले 28 फरवरी को उनकी पत्नी, बेटी और पिता अली खामनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत हो गई थी.

इजरायल के कुछ रणनीतिक विशेषज्ञों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ईरान के नेतृत्व में बदलाव से क्षेत्रीय समीकरण बदल सकते हैं. ऐसे में इजरायल किसी भी खतरे को पहले ही खत्म करने की नीति पर काम कर सकता है. यही कारण है कि इजरायल की ओर से “ढूंढकर खत्म करने” जैसी सख्त भाषा का इस्तेमाल किया गया है.

ईरान के लिए आगे आया चीन  

इधर इस पूरे घटनाक्रम पर China ने भी प्रतिक्रिया दी है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव पूरे क्षेत्र की स्थिरता के लिए खतरनाक है. चीन ने सभी पक्षों से संयम बरतने और कूटनीतिक रास्ते अपनाने की अपील की है. चीन ने यह भी कहा कि किसी भी देश के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने की धमकी अंतरराष्ट्रीय कानून और वैश्विक स्थिरता के खिलाफ है.

विश्लेषकों का मानना है कि ईरान, इजरायल और पश्चिमी देशों के बीच पहले से ही तनाव चरम पर है। ऐसे में यदि ईरान के नए सुप्रीम लीडर के घायल होने की खबर सच साबित होती है, तो इससे क्षेत्रीय राजनीति में बड़ा असर पड़ सकता है.फिलहाल दुनिया की नजरें तेहरान और तेल अवीव दोनों पर टिकी हुई हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में इस घटनाक्रम से मध्य पूर्व की राजनीति और सुरक्षा समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं.

Latest news

Related news