Iran Attacked Aramco : साउदी अरब की सरकारी तेल कंपनी ‘अरामको’ ने रास तनुरा रिफाइनरी Ras Tanura Refinery को एहतियातन बंद करने का फैसला किया है. अरामको साउदी अरब की सरकारी तेल कंपनी है. इस रिफायनरी के बंद हो जाने के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ा उछाल आ गया है.
Iran Attacked Aramco,आयल प्रोसेसिंग यूनिट बंद
दुबई के सबसे बड़े तेल रिफायनरी और एनर्जी सेंटर ‘अरामको’ पर ईरान ने जबर्दस्त हमला बोला है. ईरान ने ड्रोन से इस बिल्डिंग पर अटैक किया.खबर है कि हमले के कारण इसके प्रोसेसिंग कॉम्प्लेक्स में आग लग गई. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबरों के मुताबिक दुबई की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने ऑयल रिफायनरी ‘रास तनुरा’ को बंद करने का फैसला किया है. कंपनी ये फैसला ईरान के ड्रोन हमलों के बाद किया है. अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की खबरों के मुताबिक इस रिफायनरी की प्रोसेसिंग यूनिट के बंद होने के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 9.32% का उछाल आया है.
आरामको पर हमले से दुबई में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बढ़ी चिंता
दुबई शहर में मौजूद आरामको की बिल्डिंग य़हां के सबसे बड़े स्ट्रेटेजिक एनर्जी साइट्स में से एक है. खबर है कि हमले के बाद इस बिल्डिंग में आयल प्रोसेसिंग कॉम्प्लेक्स में आग लग गई थी. अधिकारियों के मुताबुक आग पर काबू पा लिया गया है और फिलाहल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जानकारों का मानना है कि इस घटना के बाद से इलाके में ज़रूरी एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर लोगों के बीच चिंता पैदा हो गई है. खबरों के मुताबिक इरान के हलम जारी है लेकिन फिलहाल शङर मे स्थिति नियंत्रण में हैं .

