Wednesday, February 25, 2026

टैरिफ धमाके के बाद ट्रंप ने फोड़ा एक और बम,धमाके का खुल्लम खुल्ला किया ऐलान

Donald Trump new Threat : अमेरिकी ऱाष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर एक बार फिर से बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सेशन के दौरान कहा कि टैरिफ को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जो भी फैसला दिया है, वो उसे मानने वाले नहीं हैं.

टैरिफ से अमेरिकी नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन के दौरान ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में अपनी सरकार की आर्थिक नीतियों का जोरदार बचाव किया. ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दूसरे देशों पर जो टैरिफ लगाये हैं, वो उससे जो रकम आयेगी उसे आधुनिक इनकम टैक्स सिस्टम की इस्तेमाल किया जायेगा, जिससे अमेरिका के नागरिकों पर टैक्स के रुप में पड़ने वाला बड़ा आर्थिक बोझ कम होगा.

जो हमें लूटते थे वही अब हमें अरबों डॉलर दे रहे हैं:ट्रंप

ट्रंप ने अपने मनमाने टैरिफ सिस्टम को राष्ट्रहित में बताते हुए कहा कि ‘मुझे यकीन है कि समय के साथ विदेशों से आने वाले टैरिफ  से अमेरिकी के  एडवांस्ड इनकम टैक्स सिस्टम को हटाने में काफी मदद मिलेगी. टैक्स सिस्टम में राहत मिलने से उन लोगों के सिर से बड़ा आर्थिक बोझ उतर जाएगा, जिनसे मैं प्यार करता हूं.’

अमेरिकी कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन में ट्रंप ने दूसरे देशों को लगाये गये टैरिफ को अपनी सबसे बड़ी सफलता बताया.ट्रंप ने कहा कि “अमेरिका ने टैरिफ के जरिये बड़ी डील की है औऱ इससे सैकड़ों अरब डॉलर आए हैं. मैंने टैरिफ का इस्तेमाल करके  सैकड़ों अरब डॉलर कमाए हैं और  देश को मजबूत करने के लिए आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में शानदार डील्स किये है.देश में अब सबकुछ अच्छा चल रहा है.दुनिया के जो देश हमें दशकों से हमें लूट रहे थे, वही अब हमें सैकड़ों अरब डॉलर टैरिफ के जरिये दे रहे हैं. देश में महंगाई खत्म हो गई है और जबरदस्त ग्रोथ हो रही है.”

दुर्भाग्यपूर्ण है सुप्रीम कोर्ट का फैसला : ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप का ये संबोधन ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में 20 फरवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ लगाने  के फैसले को 6-3 के बहुमत से रद्द कर दिया था. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा थे कि इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) के तहत राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है. इसलिए राष्ट्रपति के द्वारा  के लगाये टैरिफ अवैध हैं.

डोनाल्ड  ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसल को जन विरोधी बताते हुए इसे बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया.  ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट को फैसले को दरकिनार करते हुए कहा कि दुनिया के देश पहले वाली टेरिफ बनाये रखना चाहते है क्योंकि वो ये जानते है कि राष्ट्रपति ट्रंप के पास नये डील बनाने की कानूनी ताकत है और अगर ट्रंप ने नया टैरिफ बनाया तो ये पहले से भी खराब हो सकता है.

टैरिफ लगाने कई युद्ध रुके और शांति बनी: ट्रंप

ट्रंप  ने अपने भाषण में कहा कि उन्हें अपने फैसलों को लागू करने के लिए कांग्रेस की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि वो वे ‘फुली अप्रूव्ड और टेस्टेड अल्टरनेटिव लीगल स्टैच्यूट्स’ के तहत टैरिफ जारी रखेंगे. टैरिफ जारी रखने की वजह बताते हुए ट्रंप ने कहा कि इससे कई देशों के बीच चल रहे युद्द को रोकने में मदद मिली है और शांति बन रही है.

Latest news

Related news