‘दिल्ली भारत-पाक बॉर्डर बन गई है’, दीपके, जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले प्रशांत भूषण-‘हां ये सत्ता बदलने की लड़ाई है’

Delhi protest: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, अभिनेता प्रकाश राज, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की.  अभिजीत दिपके ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा, “PM कब तक पुलिस के पीछे छिपेंगे? ऑफिशियल इमरजेंसी घोषित कर दो, तुम्हें किस बात का डर है?”

इसके साथ ही अभिजीत दिपके ने 16 अक्तूबर शाम 5 बजे दिल्ली के क्नॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में होने वाले ‘फहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम की जानकारी दी और पॉलिटिकल पार्टियों, युवाओं, किसान यूनियनों, स्टूडेंट बॉडीज़ से कल CP पर होने वाले ‘तिरंगा मार्च’ में शामिल होने की अपील की.

Delhi protest: ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी को क्या दे रहे हैं?- अभिजीत दिपके

अभिजीत दिपके ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “आपने तो तिरंगा फहराने को भी कानून का उल्लंघन बताया है. किसके लिए? ज्ञानेश कुमार के लिए? ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी को क्या दे रहे हैं? आपने दिल्ली को रोक दिया है, रेलवे बंद कर दी है, मेट्रो बंद कर दी है और दिल्ली को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की तरह बॉर्डर बना दिया है. आपने सारी फोर्स दिल्ली बुला ली है. स्टूडेंट ऑर्गनाइज़ेशन को घसीटा गया है, अपोज़िशन को घसीटा गया है, और पुराने चीफ मिनिस्टर्स को सड़कों पर घसीटा गया है. यह सब एक ज्ञानेश कुमार के लिए? ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी के लिए इतने ज़रूरी क्यों हैं? हमें यह क्यों नहीं मानना चाहिए कि ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी को चुनाव जिताने में मदद कर रहे हैं? अगर वह उन्हें चुनाव जिताने में मदद नहीं कर रहे हैं, तो नरेंद्र मोदी उन्हें इतनी सुरक्षा क्यों दे रहे हैं?”

“यह सरकार बदलने की लड़ाई है, और हम इसे करके दिखाएंगे”- प्रशांत भूषण

वहीं, प्रशांत भूषण ने कहा कि, “हां ये सरकार बदलने की लड़ाई है. यह सरकार बदलने की लड़ाई है, और हम इसे करके दिखाएंगे. हम अपने छात्रों को ये श्रेय देते हैं. हम सरकार बदलने की इस लड़ाई को छात्रों के नेतृत्व में ये लड़ेंगे.”

मुस्लिम वोटर्स के नाम हटाने के लिए Form 7 का इस्तेमाल किया जा रहा है- प्रकाश राज

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, एक्टर प्रकाश राज ने आरोप लगाया कि मुस्लिम वोटर्स के नाम हटाने के लिए Form 7 का इस्तेमाल किया जा रहा है, और इसे कर्नाटक के 23 जिलों के उन लोगों की आवाज़ को “चुपचाप मिटाना” कहा जो दिल्ली नहीं पहुँच सकते.

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में AISA प्रेसिडेंट नेहा बोरा और CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा भी हुआ कुछ लोगों ने बंद करो, दफा हो जाओ चिल्लाते नज़र आए.

ये भी पढ़ें-‘गर्म, ताज़ा, अच्छा खाना’: दिल्ली पुलिस ने बताया की कैसे उसने 10 अक्टूबर को…

Latest news

Related news